Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विवाह उपासना की मुख्य पीठ श्री विअहुति भवन के संस्थापक आचार्य की पुण्यतिथि से शुरु होगा सीताराम विवाह उत्सव

बमबम यादव

Sun, Dec 5, 2021

पूज्य श्री रामशंकर शरण बड़े पुजारी जी महाराज की 51वीं पुण्यतिथि सोमवार को

जहां राम विवाह उत्सव नहीं बल्कि आराध्य के साथ तादाम्य स्थापित कर उनके समीप जाने का माध्यम..

अयोध्या। रामनगरी में विवाह उपासना की मुख्य मंदिर जहां की पूजा पद्धति ही भगवान श्री सीताराम जी की विवाह ही है, उस मंदिर विअहुति भवन के संस्थापक आचार्य परमपूज्य श्री रामशंकर शरण बड़े पुजारी जी महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव जो द्धितीया तिथि को पड़ता है। पूज्य आचार्य श्री की पुण्यतिथि से भव्य सीताराम विवाह महोत्सव का शुभारंभ होता है।

पुजारी जी 51वीं पुण्यतिथि महोत्सव बड़े ही हावभाव के साथ सोमवार को मनायी जायेगी। जिसमें रामनगरी के संत धर्माचार्यो आचार्य श्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करेंगे। पुण्यतिथि महोत्सव के साथ ही मंदिर में भव्य श्री सीताराम विवाह महोत्सव का दिव्य शुभारंभ हो जाता है।
यह उत्सव विअहुति भवन के वर्तमान महंत वैकुण्ठ शरण जी महाराज के पावन अध्यक्षता में मनाया जा रहा है।इस विवाह महोत्सव में तृतीया तिथि को राम जी का तिलक, चतुर्थी को मंडप पूजन, किशोरी जी की हल्दी, मटकोर व पंचमी तिथि 8 दिसंबर को भव्य विवाह महोत्सव, श्री राम बारात का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के पाठक जी ने बताया कि द्धितीया तिथि होने पर हमारे आचार्य श्री बड़े पुजारी जी महंत रामशंकर शरण जी महाराज की सोमवार को 51वां पुण्यतिथि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जायेगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ मंदिर में विवाह महोत्सव शुरू हो गया। पंचमी तिथि 8 दिसंबर को पूरे रीति-रिवाज के साथ भगवान श्री सीताराम जी का भव्य विवाह महोत्सव मंदिर में मनाया जाता है। इसके बाद अगले दिन दूल्हा सरकार का कुंवर कलेवा कार्यक्रम होता है। कार्यक्रम में अष्टमी तिथि को चौथारी पूजन होगा। इस मौके पर मंदिर के संत साधक व शिष्य परिकर मौजूद रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें