Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सुरसर मंदिर में होगा ऐतिहासिक देव दीपावली

बमबम यादव

Thu, Nov 18, 2021

-200 लेजर शो व अनूप जलोटा का भजन संध्या सहित बंगाल की बिखेरी अद्वितीय छटा, 8 दिवसीय कार्यक्रम में 3 दिन होगा महत्वपूर्ण

अयोध्या। अनंत श्रीश्री सीतारामदास ओंकारनाथ देव द्वारा स्थापित श्री रामजानकी सुरसर मंदिर आश्रम में ओंकारनाथ मिशन एवं अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय द्वारा 200 लेजर लाइट द्वारा रामायण को किया जाएगा प्रसारित। जिसमें माता सीता को दी जाएगी प्राथमिकता।आचार्य किंकर श्रीश्री विठ्ठल रामानुज जी महाराज ने बताया कि भगवान कृष्ण सबसे अधिक लोकप्रिय हैं लेकिन पूरे विश्व में अगर मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में कोई भी जाना जाता है तो वह प्रभु श्रीराम हैं। इसलिए भगवान श्री राम की नगरी में देव दीपावली के अवसर पर आठ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय जयगुरु संप्रदाय के महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय आचार्य किंकर श्री विट्ठल जी महाराज के पावन सानिध्य में 12 नवंबर से 19 नवंबर तक श्री राम अयोध्या में विश्व कल्याण यज्ञ, लेजर लाइट एंड साउंड शो, श्री सीता रामायण, नित्य श्री रामायण कथा, भजन , संगीत, चिंतन शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 17 नवंबर से प्रारंभ होगा। जिसमें दीपोत्सव में लेजर लाइट शो करने वाले दिल्ली के योगेश चौधरी 200 लेजर लाइट से 17 और 18 नवंबर को अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को विश्व विख्यात भजन गायक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 नवंबर को दिन में 1 बजे श्री राम कांक्लेव का आयोजन होगा। देव दीपोत्सव के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रियनाथ जी ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतक एवं सांस्कृतिक व्यक्तित्व के महान विभूतियों का होगा जमावड़ा। पूरे सुरसर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर लवकुश आश्रम बिठुर व सुरसर मंदिर अयोध्या के प्रभारी अमल नियोगी समेत जयगुरु सम्प्रदाय के सभी लोग होगें शामिल।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें