Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बड़ा भक्त माल मंदिर में बह रही रामकथा ही रसधार

बमबम यादव

Wed, Jun 26, 2024

योगी जी अंत:हृदय से भगवान श्रीरामलला को समर्पित अयोध्या में विकास कार्य किये

अयोध्या की प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त, रामभक्तों की सेवा में हमेशा समर्पित: महंत अवधेश दास

गौ राष्ट्र रक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ मुक्ति हेतु  नव दिवसीय श्री हनुमान चालीसा, श्री सुंदर कांड पाठ व अखंड श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ विशाल श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के बाद से ही लोगों द्धारा अयोध्या वासियों पर हो रही टिप्पणी से व्यथित होकर आज प्रतिष्ठित पीठ श्री बड़ा भक्त माल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास जी महाराज आज अपने मन की बात करते हुए कहते है अयोध्या वासी सदैव भगवान के प्रिय है। अयोध्या ने भाजपा का साथ हमेशा दिया है,आगे भी देते रहेंगे समीक्षा भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से करें। अयोध्या की प्रशासनिक व्यवस्था पर बोलते हुए महंत अवधेश दास ने कहा कि अयोध्या के आईजी व एस एसपी रामभक्तों की सेवा खूब करते है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में करोड़ों रामभक्त आये और दर्शन पूजन व सरयू स्नान कर वापस गयें इन सभी रामभक्तों की सेवा में अयोध्या प्रशासन सदैव तत्पर रहा। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को विश्व ने देखा लोगों ने एकदूसरे को बधाइयां दी सब खुश हुए, लेकिन वर्तमान समय में जो वातावरण चल रहा है उसका पटाक्षेप होना चाहिए। लोग अयोध्यावासियों को गलत कह रह है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद करोड़ों लोग अयोध्या आये कैसे आये क्यो आये ये हमारा विषय नही है लेकिन जो आये दर्शन पूजन कर सरयू स्नान कर वापस गये। प्रशासन ने सभी का सहयोग किया। आज अयोध्या में जो जाम लग रहा है उसका सबसे बड़ा कारण ई रिक्शा हझ। पता नही कहा से हजारों ई रिक्शा अयोध्या आ गये जिससे निरंतर जाम की समस्या हो गई है।  प्रशासनिक अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दे जिससे किसी को कोई समस्या न हो।
तो वही मंदिर में आज से गौ राष्ट्र रक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ मुक्ति हेतु  नव दिवसीय श्री हनुमान चालीसा, श्री सुंदर कांड पाठ व अखंड श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ विशाल श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा आचार्य मृदुल कांत शास्त्री श्रीधाम वृंदावन कर रहें है। कथा की अध्यक्षता बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास व पावन सानिध्य स्वामी श्रीकृष्णानन्द जी महाराज भूरी वाले अध्यक्ष गोसेवा मिशन कर रहें है। कथा के संयोजक भगवती प्रसाद जी केड़िया कोलकाता कर रहे। यह पुनीत महोत्सव गो सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गो सेवा मिशन पूरे भारत में हजारों गौशाला संचालित करता है। इस कथा में पूरे भारत से हजारों रामभक्त अयोध्या आये है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें