Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 10 दिवसीय राम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ, उज्जैन से पहुंचे सौकड़ों रामभक्त श्रद्धालु

बमबम यादव

Thu, Jul 17, 2025
10 दिवसीय राम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ, उज्जैन से पहुंचे सौकड़ों रामभक्त श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा और धर्मध्वजाओं से सुसज्जित श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य शोभायात्रा अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में गुरुवार से 10 दिवसीय राम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए इस राम कथा में उज्जैन से विशेष रूप से 400 से अधिक रामभक्त श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जैसे ही रथ यात्रा प्रारंभ हुई, पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा और धर्मध्वजाओं से सुसज्जित श्रद्धालु रथ के साथ चलते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे कथा का आयोजन छोटे छावनी परिसर में किया जा रहा है, जहां अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का वाचन प्रतिदिन भजन, सत्संग और आरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं के लिए रहने व प्रसाद की व्यवस्था भी सुचारु रूप से की गई है। आयोजन के संयोजकों ने बताया कि यह कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राम भक्तों के लिए आत्मिक जागरण और धर्मिक एकता का अवसर है। इस अवसर पर नगरवासियों के साथ देशभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें