Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मां सरयू की 5100 बत्ती की हुई महा आराती, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

बमबम यादव

Tue, Aug 22, 2023

दिव्य मां सरयू आरती सेवा समिति के अध्यक्ष करतलिया बाबा आश्रम महंत बाल योगी रामदास के तत्वावधान में 5100 बत्ती की हुई महाआराती

विगत 10 वर्षों से संस्था रजिस्टर्ड कराकर संस्था द्वारा आरती कराया जा रहा

अयोध्या।दिव्य मां सरयू आरती सेवा समिति के अध्यक्ष करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बाल योगी रामदास के तत्वावधान में मां सरयू की दिव्य फूल बंगले की झांकी सजाई गई और 5100 बत्ती महाआरती व प्रसाद वितरण कर पूरे सरयू में अद्वितीय दीपदान किया गया जिसमें पूरा सरयू तट दीपों से रोशन हो गया। महंत बाल योगी रामदास ने कहा कि दिव्य मां सरजू आरती सेवा संस्थान के तत्वाधान में नित्य प्रतिदिन आरती के क्रम में आज मां सरयू जी की महाआरती किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। यह आरती पूज्य बाबा जी के जमाने से आरती का नित्य प्रतिदिन आयोजन किया जाता है। महंत रामदास जी विगत 10 वर्षों से संस्था रजिस्टर्ड कराकर संस्था द्वारा आरती कर रहें है। कच्चे घाट पर भी आरती को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें