Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: लक्षचण्डी महायज्ञ में निकली विशाल शोभायात्रा, गाजे बाजे के साथ निकले लोग

बमबम यादव

Fri, Feb 23, 2024

अयोध्यापुरी के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रहित एवं योग्यता अनुरूप शिक्षा के विकास का लिया गया संकल्प

शोभायात्रा में 1700 विद्वान ब्राह्मण, 100 हवन कुण्डों के यजमान, 108 कलशधारी महिलाओं एवं हजारों भक्तों ने मानव श्रृंखला बनाकर वरुण पूजन का कार्य व नगर भ्रमण किया

अयोध्या। रामनगरी में अद्वितीय श्री लक्षचण्डी महायज्ञ का समारोह पूर्वक हुआ शुभारंभ। आज महायज्ञ में विशाल शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली।महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज के पावन सानिध्य में गोला घाट सद्‌गुरु सदन, सरयू तट पर श्री लक्षचण्डी महायज्ञ, श्री लक्षगणपति महायज्ञ एवं श्रीराम यज्ञ के शुभारम्भ दिवस पर महायज्ञ के प्रधान यजमान तिलकराज शर्मा कानपुर चेयरमैन, पीपीएम ट्रस्ट ने महायज्ञ स्थल पर उपस्थित समस्त यजमानों के साथ, अयोध्यापुरी के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रहित एवं योग्यता अनुरूप शिक्षा के विकास का पावन संकल्प लिया।संकल्प के उपरान्त ब्राह्मण वरण के उपरांत 2 बजे से वरुण देवता की प्रसन्नता हेतु वरुण पूजन का हुआ कार्यकम। अयोध्या धाम की अन्तगृही यात्रा,कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। महायज्ञ में भाग लेने वाले 1700 विद्वान ब्राह्मण, 100 हवन कुण्डों पर बैठकर हवन करने वाले यजमान गण, 108 कलशधारी महिलाओं एवं असंख्य भक्तों ने मानव श्रृंखला बनाकर वरुण पूजन का कार्य नगर भ्रमण शोभायात्रा के साथ सम्पन्न किया। कार्यक्रम में अयोध्या धाम के कई सन्त महापुरुषों ने अपना सानिध्य प्रदान किया। रथ पर सवार सन्त-महापुरुषों एवं 1700 ब्राह्मणों का, एक साथ दर्शन करने का यह पुण्य अवसर, अयोध्या वासियों को बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ।महायज्ञ स्थल पर वरुण देवता को विराजित कर यज्ञशाला में मण्डप प्रवेश, पंचांग पूजन आदि अनुष्ठानों को पूर्ण किया गया। यह जानकारी अनुष्ठान की मानीटरिंग कर रही श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट की संयुक्त सचिव माता चिदानन्दमयी जी ने दिया। इस अवसर पर पूज्य स्वामी श्री प्रखर  महाराज सहित महायज्ञ संयोजक जगतगुरु डॉ० स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, राजेश अग्रवाल, दर्शन गुप्ता, कमल किशोर चौधरी, प्रवीन नेमानी, मनीष गर्ग, राघवेन्द्र मिश्र, सिब्बू मिश्र, इन्दू शुक्ला, कनिष्क मेहता, गौरी शंकर भारद्वाज, सीताराम बडोनी आदि हजारों भक्तजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें