Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: देश में गुलामी के सभी प्रतीकों को खत्म किया जा रहा है: डॉ रामविलास वेदांती

बमबम यादव

Mon, Dec 11, 2023

कहा, अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 3ए कानून से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संचार मंत्री से मिलकर करेंगे बात

डाक सेवकों ने अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए रूल 3 ए को खत्म किया जाने व 8 घंटे का भुगतान किया जाने की मांग को उठाया

अयोध्या। भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ की केंद्रीय एवं उत्तर प्रदेश परिमंडल की प्रांतीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर की अध्यक्षता में रामनगरी के हिंदू धाम में संपन्न हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई है कि लगभग 3 लाख ग्रामीण डाक सेवकों को अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए रूल 3 ए को खत्म किया जाए और 8 घंटे का भुगतान किया जाए। बैठक के समापन सत्र पर राजेश्वर कुमार ने बताया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंग्रेजों द्वारा बनाए गए सभी कानून को समाप्त कर रहे हैं तो डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों को आज भी अंग्रेजों के कानून से लड़ना पड़ रहा है। 4 घंटे का वेतन देकर के 24 घंटे काम लिया जा रहा है उनको किसी प्रकार की सुविधा नहीं है इसलिए हम लोग सभी लड़ाई लड़के थक हार करके राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ब्राह्मर्षि  डॉ रामविलास वेदांती महाराज के शरण में आए हैं और वही प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाकर के हम लोगों को इस कानून से निजात दिलाएंगे और हमें 8 घंटे का वेतन मिलेगा।
ब्राह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि जब देश में गुलामी के सभी प्रतीकों को खत्म किया जा रहा है ऐसे में भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी को भी अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 3ए कानून से निजात दिलाने के लिए हम प्रधानमंत्री गृहमंत्री और संचार मंत्री से मिलकर के बात करेंगे और निश्चित रूप से ग्रामीण डाक सेवकों को इससे निजात मिलेगा। उन्हें 8 घंटे की ड्यूटी के वेतन और सभी सुविधाएं भी मिलने लगेगी ऐसा निवेदन हम प्रधानमंत्री से मिलकर करेंगे। वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंत डॉ राघवेश दास वेदांती महाराज ने कहां की आजाद भारत ग्रामीण डाक सेवकों पर जो अत्याचार होते आया है उसको समाप्त होना चाहिए पूरे श्रम का उन्हें वेतन मिलना चाहिए ऐसी हम आशा करते हैं की सरकार उनकी व्यथा को सुनेगी और निश्चित ही इनको केंद्रीय कर्मचारियों की सभी सुविधाएं प्राप्त होगी। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव रामानंद तिवारी जनरल सेक्रेटरी दिनेश धर दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें