Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रथयात्रा महोत्सव पर हनुमत निवास मंदिर में अनुपम छटा निखरी

बमबम यादव

Sat, Jun 28, 2025
रथयात्रा महोत्सव पर हनुमत निवास मंदिर में अनुपम छटा निखरी हनुमत निवास मंदिर में धूमधाम से मना रथयात्रा महोत्सव,निकली भव्य भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कांठ के दिव्य रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ, जगह जगह लोगो ने किया पुष्प वर्षा अयोध्या। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर सिद्धपीठ श्री हनुमत निवास मंदिर में रथयात्रा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकली भगवान को रथारूढ़ कर मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण कराया गया। भगवान के रथयात्रा महोत्सव का दर्शन कर साधु-संत एवं भक्तजनों ने अपना जीवन धन्य बनाया और पुण्य के भागीदार बने। अंत में उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित हुआ। इससे पहले शुक्रवार की सुबह सर्वप्रथम मठ के गर्भगृह में विराजमान भगवान को नया वस्त्र धारण कराकर दिव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद पूजन-अर्चन किया। फिर विविध व्यंजनों का भोग लगाकर उनकी भव्य आरती उतारी। सायंकाल भी भगवान को भोग लगाकर महाआरती उतारी गई। तदुपरांत उन्हें रथ पर विराजमान कराकर मठ परिसर से बाहर निकाला गया जो नगर भ्रमण कराया कर पुनः मंदिर वापस लाया गया। रथ पर विराजमान अपने आराध्य और उनके रथयात्रा महोत्सव का दर्शन कर साधु-संत, भक्तजन आहलादित थे। जिनकी खुशी का कोई ठिकाना नही रहा। वह अपनी सुध बुध खोकर खुशी से झूमने को आतुर दिखे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तिमय वातावरण में भक्तगण पूरी तरह सराबोर रहे। रथयात्रा महोत्सव पर हनुमत निवास मंदिर में एक अनुपम छटा निखरी। जिसकी चकाचौंध में पूरा मठ प्रांगण अलोकित रहा। उत्सव पर अयोध्या धाम के नामचीन कलाकारों ने आश्रम के पूर्वाचार्यों द्वारा रचित पद गाकर चार-चांद लगा दिया। इससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों ने अपने गायन-वादन से रथयात्रा महोत्सव की महफिल सजा दी। हनुमत निवास के वर्तमान पीठाधिपति प्रख्यात साहित्यकार युवा चिंतक विचारक महंत मिथलेश नन्दनी शरण महाराज ने कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि मठ में रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह महोत्सव प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को मनाया जाता है। जिसमें हम अपने भगवान को रथारूढ़ कराकर मंदिर से नगर में भ्रमण कराते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तगण भगवान के रथयात्रा महोत्सव का दर्शन करते हैं। उसी अनुसार इस बार भी रथयात्रा महोत्सव मना। भक्तजनों ने पूरे श्रद्धा भाव संग भगवान के रथ को खींच कर अपना जीवन कृतार्थ किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें