Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या धाम हमारा मान सम्मान व स्वाभिमान है: बृजभूषण शरण

बमबम यादव

Sun, Jun 1, 2025
अयोध्या धाम हमारा मान सम्मान व स्वाभिमान है: बृजभूषण शरण बृजभूषण शरण सिंह का हनुमान किला में हुआ जोरदार स्वागत कैसरगंज के पूर्व सांसद ने महंत परशुराम दास का लिया आशीर्वाद अयोध्या। पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद अखिल भारतीय कुश्ती संघ निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का लगातार रामनगरी अयोध्या में स्वागत सम्मान हो रहा है। अयोध्या धाम के संत पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद बहुत खुश नजर आ रहें है। रविवार को सायंकाल संकट मोचन हनुमान किला में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नेताजी के ऊपर पुष्प वर्षा की गई साथ ही फूलों का हार व साफा बांधकर स्वागत किया गया। यह आयोजन संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास जी के संयोजन में किया। अपने स्वागत से अभिभूत होकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम हमारा मान सम्मान व स्वाभिमान है। अयोध्या वासियों का इतना प्यार दुलार ही मेरी ताकत है। मेरे व मेरे परिवार के ऊपर पूज्य संतों का आशीर्वाद हमेशा रहा है। हनुमानजी महाराज की बड़ी कृपा है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग मेरा बुरा करना चाहते है उनका बुरा स्वयं हनुमानजी करते है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुझे जितना जन समर्थन मिला है। उतना आज तक किसी को नहीं मिला। देश के अंदर करोड़ों की संख्या में हमारे समर्थक हैं। एक तो मैं कभी घबराया और विचलित नही हुआ। मुझे बजरंगबली व अपने अयोध्या पर पूरा विश्वास था। पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी करने के लिए न्याय पालिका का बहुत आभार है। पूर्व सांसद ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहते है कि देश के अंदर तीन धाराओं महिला उत्पीड़न, दहेज और पास्को एक्ट का बहुत बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। सरकार को इस पर जरूर विचार करना चाहिए। सम्मान समारोह के संयोजक संकट मोचन हनुमान किल के महंत परशुराम दास ने कहा कि पूर्व सांसद जी हमेशा संतों का सम्मान करते है। भगवान की बड़ी कृपा है इनके ऊपर। महंत परशुराम दास ने एक बार फिर पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी होने पर असत्य पर सत्य की जीत बताई। उन्होंने कहा कि न्याय पालिका पर हम लोगों व सनातन धर्मावलंबियों को पूरा भरोसा था कि एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाइज्जत बरी होंगे। हनुमान जी कृपा साक्षात उनके ऊपर है। न्याय पालिका ने स्वत उनको बाइज्जत बरी किया। इस कार्यक्रम में महंत अयोध्या दास, महंत रामदास जी, महंत विजयराम दास, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजमणि सिंह , अरुण सिंह लश्करी मंदिर,वासु सूर्यवंशी, छात्रनेता आयुष सिंह कुंदन ,प्रखर सिंह, सचिन सिंह ,सोनू सरदार, कृष्णा सिंह पत्रकार, प्रियेश दास पार्षद रामकोट, बृजभूषण शरण सिंह के प्रभारी नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें