Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जय शाह पहुंचे अयोध्या, भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन कर भाविभोर हुए

बमबम यादव

Thu, Mar 13, 2025

जय शाह पहुंचे अयोध्या, भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन कर भाविभोर हुए

जय शाह ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना, ICC के चेयरमैन बनने के बाद पहुंचे अयोध्या संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास का लिया आशीर्वाद, पुजारी हेमंत दास ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत अयोध्या। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे।उन्होंने भगवान रामलला सहित राम मंदिर का दर्शन कर निर्माण की बारीकियों को देखा।इसके बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंवे जहां उन्होंने दर्शन-पूजन और परिक्रमा की।अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान वे पूरी तरह भाव विभोर दिखाई पड़े। हनुमानगढ़ी में जय शाह ने संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास का आशीर्वाद लिया तो पुजारी हेमंत दास ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान जय शाह ने कहा कि अयोध्या आकर उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ी है। उन्होंने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और इसे देश की आस्था का केंद्र बताया। इस मौके पर महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें