Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बजाज आलियांज ने उन्नत बीमा सेवाओं के लिए अयोध्या में खोला कार्यालय 

बमबम यादव

Tue, Feb 20, 2024

अयोध्या में हम वित्तीय सुरक्षा बढ़ाएंगे और नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेंगे:तपन सिंघल 

अयोध्या। भारत की अग्रणी प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने आज अयोध्या में अपना नया कार्यालय खोला। प्रदेश के अग्रणी बीमाकर्ता के लिए अयोध्या में ऑफिस खोला जाना कंपनी के राणनीतिक विस्तार और राज्य में बीमा अंतर को पाटने तथा साथ ही साथ इसके आर्थिक विकास को और मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्व पटल पर छाये धार्मिक शहर अयोध्या अब समग्र भारतीय अर्थव्यवस्था में अभिन्त्र भूमिका निभाने जा रहा है। ऐसे में अब बजाज आलियांज का लक्ष्य अपने नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करके अपोध्या के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में रोजाना लाखों भक्त और पर्यटक आ रहे हैं और इस सूरत में अयोध्या एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर चुका है। इन परिस्थितियों ने अयोध्या और आसपास के इलाकों में हॉस्पिटेलिटी, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्बर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों, परिवारों और व्यवसायों के लिए बीमा सलुशन की डिमांड जनरेट करेगा और ऐसे में बजाज आलियांज अपने विभिन्न प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के जरिये इन उभरती जरूरतों को पूरा कर अयोध्या के चहुंमुखी आर्थिक विकास में में योगदान देने वाला है। नए कार्यालय के उ‌द्घाटन  बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तपन सिंघल ने किया। श्री सिंघल ने कहा कि, "भारत इस समय तेजी से आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है और ऐसे में बीमा उद्योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में उत्तर प्रदेश इस विकास में सबसे आगे है और यह राज्य देश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य है। विकास की इस चहुमुखी यात्रा में अयोध्या एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में एक बदलाव लाना चाहते हैं। यूपी में हमारी पहले से ही दमदार उपस्थिति है और नए कार्यालय के खुल जाने से हमें विश्वास है कि विशेष रूप से अयोध्या में हम वित्तीय सुरक्षा बढ़ाएंगे और नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेंगे। हम अपने ग्राहकों की विविध बीमा जरूरतों को पूरा करने, उन्हें सम्मान के साथ चिंता मुक्त जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए समर्पित हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें