Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बजरंगबली संकट हरने वाले देवता, वह अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं: तेजनारायण

बमबम यादव

Wed, Jun 19, 2024

सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर वार्ड में हुआ विशाल भंडारा, अतिथियों का स्वागत पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव साेनू ने किया

नव निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय व सपा जिलाध्यक्ष ने भक्तों को खिलाया प्रसाद

अयाेध्या। नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड की सपा पार्षद इंद्रावती यादव ने ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार पर भंडारा किया। यह विशाल भंडारा महाेबरा बाजार में आयाेजित रहा। जहां स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को चावल-छाेला बांटा गया। भंडारा सायंकाल से शुरू हाेकर देररात्रि तक चलता रहा। सर्वप्रथम संताें, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन एवं पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव साेनू ने बजरंगबली के चित्रपट पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन, आरती कर भंडारे का शुभारंभ किया। उसके बाद पार्षद प्रतिनिधि साेनू यादव ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर अतिथियाें का स्वागत किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने कहा कि बजरंगबली संकट हरने वाले देवता हैं। वह अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। जेठ के अंतिम मंगलवार पर सरदार पटेल नगर वार्ड की सपा पार्षद इंद्रावती यादव द्वारा विशाल भंडारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस धार्मिक कार्य में सबकाे हिस्सा लेना चाहिए। वहीं सरदार पटेल नगर वार्ड की पार्षद के प्रतिनिधि मिथलेश यादव साेनू ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार पर विशाल भंडारा हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए। जिन्हाेंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन सार्थक किया। आये हुए अतिथियों का स्वागत पार्षद प्रतिनिधि युवा सपा नेता मिथलेश यादव सोनू ने किया।इस अवसर पर नव निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महंत रामदास करतलिया, महंत अंगद दास, महंत अनिल मिश्रा, सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह,धनश्याम यादव, ननकन यादव, अखिलेश पांडेय, रवि यादव, पूर्व पार्षद रामअजाेर यादव, रामभवन यादव, अंसार अहमद बब्बन, अवधेश यादव, अंकित यादव, नागा बाबा समेत बड़ी संख्या लाेग माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें