Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राजू दास के बयान पर भड़के बालयोगी रामदास

बमबम यादव

Fri, Jan 24, 2025
राजू दास के बयान पर भड़के बालयोगी रामदास
करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास ने कहा, सतही लोकप्रियता पाने के लिए उलजलूल बयान देते रहते है राजूदास
उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इलाज की है जरुरत
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज राजूदास के बयान भड़क गए।उन्होंने राजू दास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह साधु के रुप में बकवास करके हमेशा उलजलूल बयान देकर सतही लोकप्रियता पाना चाहते है। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की मूर्ति लगाई गई है। इसे लेकर हनुमानगढ़ी से जुड़े राजू दास की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूरे देश में घमासान मचा है।बालयोगी ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। यह साधु की भाषा नहीं है। राजूदास का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उनको इलाज की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस दुनिया में मुलायम सिंह से अच्छा नेता कोई नहीं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि
इतनी घटिया भाषा का प्रयोग करने वाले साधु नही हो सकते है? अभी तक ये जेल क्यों नहीं गये? राजू दास के ऊपर श्रद्धेय नेता जी के ऊपर गलत टिप्पणी करने के लिए जल्द से जल्द करवाई होनी चाहिए। बालयोगी जी ने कहा कि जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वह बर्दाश्त के लायक नहीं है. क्योंकि, मुलायम सिंह यादव सपा कार्यकर्ता के आराध्य हैं. उनके रोल मॉडल हैं. कुंभ मेला में उनकी प्रतिमा जो स्थापित की गई है वह इसलिए है कि जो भी समाजवादी पार्टी का नेता कार्यकर्ता वहां पहुंचे, वह अपने इस नेता से भी प्रेरणा ले, देश और समाज के हित में कुछ काम करने की सोचे. लेकिन, राजू दास ने उनकी प्रतिमा को लेकर जो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की है वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कि पद्म विभूषण भारत के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व मुलायम सिंह यादव पर सोशल मीडिया पर कथित साधु राजू दास की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें