Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिलेश के बनायें स्थल पर गूज रहा रामोत्सव का भजन

बमबम यादव

Mon, Feb 12, 2024

भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ जीवंत हो उठा रामनगरी का भौगोलिक धरातल

समाजवादी पार्टी के कार्यों का  महानीय योगदान रहा अयोध्या में

अयोध्या के विकास में समाजवादी पार्टी सरकार नींव की ईट है

अयोध्या। अयोध्या धाम में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होते है अयोध्या में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ जय श्री राम के गगनभेदी नारे गूज रहें है। अयोध्या के रामपथ, भक्ति पथ, धर्म पथ व रामजन्मभूमि पथ के अलावा गलियों में भी रामभक्तों का जमावड़ा है। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन करने को लालायित दिख रहें है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि मानों समूचा भारत ही अयोध्या के लिए उमड़ पड़ा। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अयोध्या के लिए खजाने का द्धार खोल दिया और लगातार विकास के कार्य अयोध्या को संजाने व सवारने के लिए किये। रोड़ चौड़ीकरण, प्रवेश द्धार, लाइटिंग, राम की पैड़ी सहित तमाम कार्य मोदी योगी सरकार ने किये,लेकिन इस विकास की इबादत समाजवादी सरकार के युवा नेता अखिलेश यादव ने शुरु किया था। अखिलेश यादव के बनाये भजन स्थन पर लगातार नित्य रामलीला व रामोत्सव का कार्यक्रम हो रहा है। यहां पर कार्यक्रम करने वाले कलाकार दबी जुबान अखिलेश यादव की तारीफ करते नही थकते। तो घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण व पूरे परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण व वृक्षारोपण समाजवादी सरकार ने कराया था। राम की पैड़ी का भी सौंदर्यीकरण अखिलेश की सरकार ने शुरु कराया था जिसका योगी सरकार ने और भी भव्य रुप प्रदान किया।

22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरी अयोध्या राममय हो गई चारों तरफ लोग नाच गा रहें तो राजनीतिक लोग इस व्यवस्था को कैश कराने में लग गये भाजपा ने तो पूरी प्लानिंग ही कर लिया पूरे देश से लगातार संघ,विहिप व भाजपा के लोगों को अयोध्या लाकर रामलला का दर्शन कराने की जोरदार व्यवस्था की गई है जो 28 जनवरी के बाद से लगातार जारी है। इस योजना के तरह उनके आने जाने ठहरने व खाने की समुचित व्यवस्था भाजपा के स्थानीय नेताओं द्धारा किया गया है। अगर देखा जाये तो पूरी भाजपा रामके सहारे एक बार फिर चुनावी बैतरणी पार करने में लग गई है। भाजपा अपने कामों को ढ़का लगा कर पीठ रही है लेकिन अखिलेश यादव के कार्यों को इग्नोर भी नही किया जा सकता। अयोध्या वासी साधु संत व आमजन भी ये बात करते है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा विकास किया है। अयोध्या के विकास में समाजवादी पार्टी सरकार नींव की ईट है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें