Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जैन मंदिर में रामभक्तों के लिए भण्डारा चल रहा है

बमबम यादव

Thu, Jan 18, 2024

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वात्सल्य भोज का आयोजन

अयोध्या। श्री भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज में 15 फरवरी से 24 फरवरी तक भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अन्तर्गत जैन समाज के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आए हुए समस्त भक्तगणों के लिए प्रातः 11 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक भण्डारे का आयोजन हो रहा है। जिसमें सभी प्रकार के भक्तगण आकर के वात्सल्य भोजन ग्रहण कर रहे हैं। इस मध्य में लगभग 2 हजार से लेकर 5 हजार तक के भक्तगणों के लिए भोजन की व्यवस्था है। इस अवसर पर अनेक प्रांतों, नगरों व गाँवों से लोग पधार रहे हैं। राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले भक्तों अत्याधिक उत्साह कार्यक्रम के प्रति दिख रहा है जिसमें सभी सम्प्रदाय के लोग उत्साह पूर्वक पधार रहे हैं।

अयोध्या तीर्थ कमेटी के मंत्री विजय कुमार ने बताया है कि प्रतिदिन 5 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था कमेटी की ओर से की गई है जिसमें पूडी, हलवा, चावल, कढ़ी आदि की गर्मागरम भोजन की व्यवस्था की गई है। इस कड़कती सर्दी में लोगों को स्वादिष्ट एवं गरमा गरम भोजन का आनन्द आ रहा है। प्रत्येक भोजन करने वाला अपने आप में तृप्त हो रहा है। पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम चल रहा है एवं परमपूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी रायगंज दिगम्बर जैन मन्दिर में विराजमान हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कमेटी के 6 पदाधिकारियों को निमंत्रण प्राप्त हुआ है जो 22 जनवरी को कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं जैन समाज की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ हैं। इस मंगलमयी कार्यक्रम अनेक प्रांतों से जैन श्रद्धालु आदि सम्मिलित हो रहे हैं। जिनकी सूचना प्रतिदिन प्राप्त हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें