Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार के प्रति सचेत नहीं है: लीलावती

बमबम यादव

Sun, Sep 24, 2023

कहा, आधी आबादी को आरक्षण देने के लिए नई संसद भवन में बिल पेश किया गया परंतु बिना पिछड़ी जाति की जनगणना कराये कैसे आरक्षण दिया जाएगा जब तक पिछड़ी जातियों की जनगणना नहीं होती है

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा एवं राष्ट्रीय सचिन लीलावती कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि आधी आबादी को आरक्षण देने के लिए नई संसद भवन में बिल पेश किया गया परंतु बिना पिछड़ी जाति की जनगणना कराये कैसे आरक्षण दिया जाएगा जब तक पिछड़ी जातियों की जनगणना नहीं होती है तब तक पिछड़ी जाति के महिलाओं का आरक्षण का हक कैसे मिलेगा पूर्व विधान परिषद सदस्य कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार के प्रति सचेत नहीं है यदि सरकार की मंसा साफ़ होती तो पहले पिछड़ों की जनगणना करती तब महिलाओं को आरक्षण देती । महिला कल्याण निगम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि महिलाएं 50 % की हकदार हैं महिलाएं परंतु अंतिम पायदान पर खड़ी होकर न्याय की भीख मांगती हैं डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था की महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए, इसलिए सपा के संरक्षक संस्थापक धरतीपुत्र स्वर्गीय माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने अपनी सरकार में पंचायत चुनाव में सभी जाति की महिलाओं को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया था। आगे कहा कि जब  देश में इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी और समाजवाद का झंडा फरेगा तो आधी आबादी को जनगणना के अनुसार आरक्षण मिलेगा श्रीमती कुशवाहा ने यह भी कहा की चाहें घर हो या बाहर या नौकरी अथवा मजदूरी सब में महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं इसलिए उनको बराबरी का हक मिलना चाहिए। सरकार मंहगाई पर काबू नहीं कर पाई तो महिलाओं का ध्यान भटाने के लिए आधी अधुरी महिला आरक्षण विधेयक बिल पेश किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें