Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत: अनूप

बमबम यादव

Thu, Apr 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों से जनता है खुश, विपक्षी है हैरान परेशान

अयोध्या। नगर निगम की नई सरकार बनाने को चुनावी जंग शुरू हो चुकी है। जातिगत समीकरणों की बिछाई जा रही बिसात के बावजूद मुख्य चुनावी मुद्दा विकास ही होगा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिलों में बसता है अयोध्या नगरी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंच प्रेस से मुखातिब होते हुए कही। श्री चौधरी ने कहा कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2017 से स्वाभाविक तौर पर अयोध्या में विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त नजर आती है।अनूप चौधरी ने रामलला का दर्शन पूजन कर भगवान रामलला से अयोध्या नगर निगम समेत पूरे प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद मांगा। साथ ही रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला का दिव्य भव्य मंदिर बन रहा है जो हर सनातनियों के लिए गर्व की अनुभूति कराता है। आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश उन्नति विकास कर रहा है। अनूप चौधरी ने अयोध्या के सम्मानित जनता साधु संतों ने अनुरोध करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण और मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात कई स्थानों पर फ्लाईओवर का भी काम हो रहा है। इसके अलावा पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, आयुष्मान, स्वनिधि जैसी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की एक नई श्रृंखला भी तैयार हुई है। वार्ड स्तर तक सड़क, नाली, सीवरेज, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होने के साथ शहर की बड़ी समस्याओं में शुमार ट्रैफिक के प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सड़कों के चौड़ीकरण और मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात कई स्थानों पर फ्लाई ओवर का भी काम शुरू हो चुका है। अयोध्या शहर में हुए और हो रहे विकास कार्य भाजपा की चुनावी रणनीति का आधार बनेंगे।

अनूप चौधरी ने कहा कि विकास के बूते भाजपा ने जाति के विपक्षी हथियार की धार कुंद की। 2017 के बाद से ही मुख्यमंत्री के दौरों पर विकास कार्यों की सौगात मिलना आम बात है। पर, विगत दो बार के दौरे काफी हद तक नगर निकाय चुनाव को लेकर नागरिकों को सहेजने वाले थे। इसका संदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधनों में भी नजर आया।

कानून व्यवस्था विकास और जन कल्याण के जिस हथियार से 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल की गई, उसे ही निकाय चुनाव में भी आजमाया जाएगा। माना जाता है कि भाजपा ने इसी दांव से विपक्ष के जातीय समीकरणों को ध्वस्त किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें