Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बीके मुकेश ने रामलला को भेंट किया 11 लाख रुपये

बमबम यादव

Sat, Feb 3, 2024

ब्रह्माकुमारी आश्रम साई का पुरवा दर्शन नगर के बीके मुकेश ने जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य के साथ ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को सौपा 11 लाख, 11 हजार,11 सौ रुपयें का चेंक सौपा

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को चेंक सौपते जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज व बीके मुकेश जी

अयोध्या। राम जन्मभूमि पर भगवान रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो गया है। पूरे दुनिया से रामभक्त राम मंदिर में अपना सहयोग अपना समर्पण दे रहें दर्शन करने अयोध्या आ रहें है। जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज ने श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने उपरांत अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। इससे बहुत ही खुशी की अनुभूति हुई। भावुक पल था, उनके पास ऐसा कोई शब्द नही है। जिससे वह इसको बयां कर सकें। लेकिन जो हुआ, बहुत अच्छा हुआ। खुशी का माहौल था। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छाया रहा। यह बहुत ही अविस्मरणीय पल था। जो कभी ना भूलने वाला है। उन्होंने कहा कि 5 सौ वर्षों के लंबे संघर्ष बाद हमारे आराध्य श्रीरामलला सरकार दिव्य, भव्य, नूतन मंदिर में विराजमान हुए। जहां हम सबने उनका आरती-पूजन, दर्शन किया। जो सपना हम सबने सैंकड़ों वर्ष पहले देखा था। वह सपना साकार हुआ। रामलला टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।
तो वही 11 लाख रुपये का समर्पण करने के बाद बीके मुकेश जी कहते है कि इससे हम सबको गर्व की अनुभूति हुई। यह पल गौरवांवित करने वाला था। इस ऐतिहासिक पल के हम सभी साक्षी बने। मुकेश ने कहा कि हमारी पीढ़ी सबसे अधिक सौभाग्यशाली है। जो हम सबने श्रीरामलला सरकार को भव्य मंदिर में विराजमान होते देखा। उनका दर्शन- पूजन किया। राममंदिर के लिए ना जानें कितने लोग बलिदान हो गए। लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज भव्य राममंदिर निर्माण के साथ उनका सपना साकार हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें