Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरुद्वारा नजरबाग में रक्तदान शिविर एवं छबील सेवा शुक्रवार को

बमबम यादव

Thu, May 29, 2025

गुरुद्वारा नजरबाग में रक्तदान शिविर एवं छबील सेवा शुक्रवार को

सिख धर्म के पंचम गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस पर हो रहा आयोजन,रक्तदान शिविर देश की सेना को समर्पित अयोध्या। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक गाेविंदधाम नजरबाग अयाेध्याधाम में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं छबील (ठंडे शरबत) की सेवा का आयोजन किया गया है। अवसर सिख धर्म के पंचम गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस का है। जाे नजरबाग गुरुद्वारा में निष्ठा और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित व भारतीय सेना काे समर्पित है। इस अवसर पर गुरुद्वारा नजरबाग के मुख्य प्रबंधक संत बाबा महिंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु अर्जन देव महाराज का महान शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। गुरु के महान शहीदी दिवस पर नजरबाग गुरुद्वारा प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर एवं छबील (ठंडे शरबत) की सेवा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव महाराज सिखों के पांचवें गुरु थे। जाे शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज हैं। आध्यात्मिक जगत में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। महान शहादत दिवस पर गुरु अर्जन देव महाराज काे नमन है। उनके किए गए याेगदान काे कभी भुलाया नही जा सकता है। वहीं नजरबाग गुरुद्वारा के सेवादार नवनीत सिंह नीशु ने बताया कि सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस पर 30 मई दिन शुक्रवार को गुरुद्वारा में सुबह 11 बजे से विशाल रक्तदान शिविर और छबील सेवा का आयोजन किया गया है। जाे देर शाम तक चलेगा। यह गुरुद्वारा नजरबाग का परंपरागत कार्यक्रम है। जाे प्रतिवर्ष मनाया जाता है। जिसके सहयोगी समूह साध संगत व सेवादार अयोध्या-फैजाबाद हैं। कार्यक्रम से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस माैके पर कई विशिष्टजनाें काे आमंत्रित किया गया है। लंगर सेवा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रसाद छकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें