Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: न्याय पालिका व अपने कृत्य पर हमें पूरा विश्वास था: बृजभूषण शरण सिंह

बमबम यादव

Wed, May 28, 2025
न्याय पालिका व अपने कृत्य पर हमें पूरा विश्वास था: बृजभूषण शरण सिंह कहा,पूरे देश में मुझे जितना जन समर्थन मिला उतना आज तक किसी को नहीं मिला, देश के अंदर करोड़ों की संख्या में हमारे समर्थक हैं देश के अंदर तीन धाराओं महिला उत्पीड़न, दहेज और पास्को एक्ट का बहुत बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा, सरकार इस पर विचार करे न्याय पालिका पर हम लोगों व सनातन धर्मावलंबियों को पूरा भरोसा था कि एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाइज्जत बरी होंगे: महंत संजय दास बृजभूषण ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज से लिया आशीर्वाद,उनके उत्तराधिकारी संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास से किया भेंट अयोध्या। पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद अखिल भारतीय कुश्ती संघ निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली से अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर मत्था टेका। उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा मैंने उस समय कहा था कि यह सब झूठ है। मुझे फर्जी तरीके से फसाने और बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। क्योंकि व्यक्ति अपने आपको जानता है। उस दरम्यान मैंने कहा था कि यदि आरोप सिद्ध हो जाए। तो मैं स्वतः ही फांसी पर लटक जाऊंगा। न्याय पालिका व अपने कृत्य पर हमें पूरा विश्वास था। कोर्ट ने मुझे पास्को एक्ट के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। पूरे देश में मुझे जितना जन समर्थन मिला है। उतना आज तक किसी को नहीं मिला। देश के अंदर करोड़ों की संख्या में हमारे समर्थक हैं। एक तो मैं कभी घबराया और विचलित नही हुआ। मुझे बजरंगबली व अपने अयोध्या पर पूरा विश्वास था। पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी करने के लिए न्याय पालिका का बहुत आभार है। देश के अंदर तीन धाराओं महिला उत्पीड़न, दहेज और पास्को एक्ट का बहुत बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। सरकार इस पर विचार करे। एक सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि संत बचपन से साथ हैं। उनके अंदर जो आ रहा है, वह कह रहे हैं। खेल के क्षेत्र में मैंने अच्छा काम किया है। तो संतों की मंशा है कि मुझे देश का खेल मंत्री बनाया जाए। लेकिन इस पर मैं कुछ बोलूंगा नही। धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत हुई है। न्याय पालिका पर हम लोगों व सनातन धर्मावलंबियों को पूरा भरोसा था कि एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाइज्जत बरी होंगे। हनुमान जी कृपा साक्षात उनके ऊपर है। न्याय पालिका ने स्वत उनको बाइज्जत बरी किया। इसी खुशी में हम संत-महंत, नागातीत बहुत ही आहलादित और प्रफुल्लित हैं। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से नेता जी का बहुत ही गहरा लगाव है। उनके कार्यकाल के दौरान कुश्ती में कई मेडल आए। उन्होंने गरीब तबके के बच्चों को कुश्ती में आगे बढ़ाने का काम किया। इससे पहले सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचने पर धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी व संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में संतों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अंगवस्त्र ओढ़ा, माल्यार्पण कर स्वागत किया। संतों ने उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया। साथ ही साथ लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से अयोध्या धाम तक समर्थकों ने फूल-मालाओं से पूर्व सांसद श्री सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया। अपने स्वागत से बृजभूषण शरण सिंह बहुत ही अभिभूत दिखे। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पर निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरली दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश दास, महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत रामप्रवेश दास, पहलवान मनीराम दास, महंत हरिभजन दास, नागा उपेंद्र दास, नागा मनोज दास, संतदास, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, विधायक गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, जेडी सिंह,नीलेश सिंह आदि समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें