Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दशरथ राजमहल बड़ा स्थान के संस्थापक की मनाई गयी जयंती

बमबम यादव

Thu, Aug 24, 2023

संत, धर्माचार्यों ने अर्पित की पुष्पांजलि


अयोध्या। चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी का राजमहल ,बड़ा स्थान, बड़ी जगह, बाबा राम प्रसादाचार्य का अखाड़ा आदि नामों से सुविख्यात स्थान के संस्थापक  किशोरी जी के अनन्य भक्त,विंदु संप्रदाय के सूत्रधार स्वामी राम प्रसादाचार्य महाराज की जयंती  समारोह पूर्वक मनाई गई। वर्तमान  गौ, संत, परमार्थ सेवी विंदुगद्याचार्य  स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज की अध्यक्षता एवम पावन सानिध्य में  वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पूर्व समागत संत,महतो, धर्माचार्यो ने बाबा राम प्रसादाचार्य महाराज की जयंती पर उनकी दिव्य प्रतिमा पर पुष्पहार,पुष्प अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जय प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा विरचित पुस्तक राम प्रसाद चरितावाली, का संत, महंत, धर्माचार्यों ने विमोचन किया।     इस अवसर के साक्षी बने मिथिला पीठाधीश्वर जगत गुरु स्वामी विष्णु देवा चार्य महाराज, रसिकाचार्य  जनमेजय शरण महाराज,जगत गुरु स्वामी श्रीराम दिनेशाचार्य, महंत रामजी दास, महंत राम शरण दास रंग महल, महंत मैथिली रमण शरण लक्ष्मण किला, महंत अवधेश दास बड़ा भक्त माल, महंत शशि कांत दास, महंत वैदेही वल्लभ शरण बावनजी का मंदिर, महंत भानु दास, महंत अवध बिहारी दास, महंत राजीव लोचन शरण, संत मिथिला बिहारी दास, महंत राम शरण दास रामायणी, महंत राम शंकर दास,  विष्णु प्रसाद नायक शास्त्री , सूर्य नारायण दास वैदिक मखौड़ा धाम, सहित अन्य संत, महंत एवम बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।विंदु गद्याचार्य महाराज के कृपापात्र शिष्य मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत राम भूषण दास कृपालु महाराज द्वारा सभी समागत संत,महंत,विप्र एवम अतिथि गणों को दक्षिणा भेट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें