Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी में झूलनोत्सव का छाया उल्लास, मंदिर-मंदिर रंग हो रहा चटख

बमबम यादव

Sun, Aug 27, 2023

आचार्य पीठ श्री लक्ष्मण किला में बह रही गीत संगीत की त्रिवेणी

तो स्वामी नारायण सम्प्रदाय के प्रमुख पीठ स्वामी नारायण मंदिर रायगंज में दो महीने से चल रहा झूलनोत्सव, अलग-अलग प्रकारों से हो रहा भगवान का विशेष श्रृंगार

अयोध्या। रामनगरी में धीरे-धीरे झूलन महोत्सव का रंग चटख हो रहा है। इससे यहां के मठ-मंदिर आहलादित हैं। रामनगरी में रसिक परम्परा की आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला में इन दिनों उत्सव देखने लायक है। मंदिर में बह रही गीत संगीत की त्रिवेणी। शाम तो आचार्य पदों के सुमधुर गायनों से संत भगवान को रिझाते है। जैसे जैसे रात्रि होती है वैसे वैसे महफिल और भी भक्ति मय हो जाता है।
आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला झूलन महोत्सव के उल्लास में रंगा हुआ है। पीठ के पीठाधीश्वर महंत मैथली रमण शरण महाराज के संयोजन में सायंकाल दिव्य झूलन झांकी सज रही है। मठ में झूलन झांकी का क्रम सायंकाल से शुरू होकर देररात्रि तक चलता है। संत-महंत, भक्तगण झूलन झांकी में विराजमान युगल सरकार को झूला झुला रहे हैं। साथ ही साथ झूलन में आज सज-धजकर युगल सरकार बैठे हैं, हर्षित भये झुलनवा पिया झूलैं झुलनवा, अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया..झूलैं राजा रनिया ऐ हारी, रंग ले तेरी झूलन है अति प्यारी आदि झूलन के पद्य गाकर भावविभोर भी हो रहे हैं। अयोध्यानगरी के नामचीन कलाकारों ने अनेकानेक झूलन गीत गाकर महोत्सव में चार चांद लगाया। इससे संत-महंत और भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। महंत द्वारा कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया गया। श्रीलक्ष्मण किला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने बताया कि मंदिर में सायंकाल भोग, आरती पूजन पश्चात भगवान की भव्य झूलन झांकी सजाई जा रही है। युगल सरकार के झूलोत्सव का दर्शन कर साधु-संत और भक्तगण अपना साधु-संत और भक्तगण अपना कृतार्थ कर रहे हैं। युगल सरकार के झूलन झांकी का दर्शन करने से व्यक्ति को सर्वथा के लिए आवागमन मुक्ति मिल जाता है। वह 84 लाख योनियों में नही भटकता है। उसे सांसारिक माताओं की गोद में कभी नही झूलना पड़ता है। झूलन की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। परंपरानुसार मंदिर में प्रतिवर्ष युगल सरकार का झूलनोत्सव मनाया जाता है।
तो वही स्वामी नारायण सम्प्रदाय के प्रमुख पीठ स्वामी नारायण मंदिर रायगंज में विगत दो माह से झूलन महोत्सव मनाया जा रहा है। मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद व नर नारायण देव गादीपति आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज के आशीर्वाद से मंदिर के महंत अखिलेश्वर दास शास्त्री के संयोजन में प्रतिदिन भगवान का अलग- अलग प्रकार से श्रृंगार करके झूला झूलाया जाता है।शास्त्री अखिलेश्वर दास जी महाराज के संयोजन मे मंदिर में विभिन्न उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें