Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बाबा दामाेदर दास महाराज काे संताें ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बमबम यादव

Wed, Apr 3, 2024

हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज व धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के सानिध्य और बाबा रामप्रसाद दास जी के संयोजन में हुआ कार्यक्रम

अयोध्या। मणिपर्वत विद्याकुंड स्थित रामायणी जी की कुटिया के साकेतवासी बाबा दामाेदर दास महाराज काे संताें ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संताें ने उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। विगत 22 मार्च को बाबा दामाेदर दास चेला परमेश्वर दास का साकेतवास हाे गया। बुधवार को उनका त्रयाेदश संस्कार रहा।  इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज व धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के सानिध्य और बाबा रामप्रसाद दास जी के संयोजन में बाबा दामाेदर दास चेला परमेश्वर दास का तेरहवीं भंडारा रामायणी जी की कुटिया पर आयाेजित हुआ। भंडारे में हनुमानगढ़ी समेत रामनगरी के सभी विशिष्ट संत-महंतों ने सम्मिलित हाेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास व हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश दास जी महाराज द्वारा किया गया। आये हुए अतिथियों का स्वागत-सत्कार हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व महंत संजयदास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव ने किया। इस माैके पर रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत बलराम दास, स्वामी दिलीप दास त्यागी, संकटमोचन हनुमानकिला के महंत परशुराम दास,राज गोपाल मंदिर के शरद जी, महंत अर्जुन दास, महंत मुकेश दास, पुजारी रमेश दास, नागा नंदराम दास, पहलवान राजेश दास,पहलवान मनीराम दास, अखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव, नागा उपेंद्र दास, नागा बजरंग दास, पहलवान रितेश दास, रामानंद दास,कल्लू दास, प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास,महंत शैलेश दास, नागा सूरज दास, संजय शुक्ला, सूर्यभान दास, संतदास आदि संत-महंत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें