Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: तीन लाख के इनामी पहलवानों के बीच नहीं हो सका हार जीत का फैसला

बमबम यादव

Sun, Nov 3, 2024
तीन लाख के इनामी पहलवानों के बीच नहीं हो सका हार जीत का फैसला
उत्तर प्रदेश केसरी आसिफ पहलवान व भारत केसरी रामेश्वर पहलवान के बीच पंद्रह मिनट तक चली तीन लाख की इनामी कुश्ती
हनुमान गढ़ी से जुड़े नामी पहलवान मनीराम दास जी महाराज के शिष्य पुष्कर ने जीता दो मुकाबला
सोहावल- अयोध्या। क्षेत्र के एआईटी इंटर कालेज जगनपुर खेल मैदान में मरहूम जमील खान मेमोरियल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सौ जोड़ा पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तर प्रदेश केसरी आसिफ पहलवान और भारत केसरी रामेश्वर पहलवान के बीच पंद्रह मिनट की चली तीन लाख की इनामी कुश्ती में हरजीत का फैसला नहीं हो सका। शनिवार को एआईटी खेल मैदान में आयोजित अंतराज्यीय दंगल में राजस्थान, महाराष्ट्र,दिल्ली,पंजाब, हरियाणा, नंदिनी नगर, अयोध्या, सहारनपुर सहित विभिन्न प्रदेशों के सौ जोड़ा पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल का उद्घाटन और शुरुआत जावेद खान नेता ने फीता काटकर किया। आदिल खान की अध्यक्षता में चल रहे दंगल की आखरी कुश्ती रोचक बन गई। हजारों की भीड़ के बीच दंगल में जब शाम को आखिरी कुश्ती उत्तर प्रदेश केसरी आसिफ पहलवान और भारत केसरी रामेश्वर पहलवान के बीच मुक़ाबला शुरू हुआ।  हरजीत की बोली तीन लाख तक चली गई। लेकिन पंद्रह मिनट तक दोनों पहलवानों के बीच जमकर दांवपेंच का मुकाबला हुआ। लेकिन कुश्ती दोनों की बराबरी में चली गई। हरजीत का फैसला नहीं हो सका। वहीं वहीं एक लाख की इमामिया कुश्ती अंतराष्ट्रीय पहलवान विक्रम फिरोजाबाद और बबलु उर्फ गुलाम मोहम्मद हनुमान अखाड़ा दिल्ली के बीच हुई। जिसमें बबलू पहलवान की जीत हुई। वहीं दो सौ 70 किलो की भारी भरकम शरीर वाले पहलवान जालंधर के मोटा पहलवान को शिकस्त कोई नहीं दे रहा था। अंतिम में बाबा फकीरा ने उसने हाथ मिलाया और पटखनी दे दी। दंगल में हाहाकार और बाबा फकीरा की जयकार मच गया। वहीं रामनगरी अयोध्या की प्रधानतम पीठ श्रीहनुमानगढ़ी से जुड़े नामी पहलवान मनीराम दास जी महाराज के शिष्य पुष्कर ने दो मुकाबला जीता। इस अवसर पर प्रबंधक इंकसार खान, डा0 मकबूल खान,हसन खान,गुल फिरोज अंसारी,अनिल यादव,तौकीर,नूरानी,सबलू आदि ने पहलवानों का हौसला आफजाई किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें