Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: स्वर्ण-रजत हिंडोले में झूल रहे युगल सरकार

बमबम यादव

Sun, Aug 27, 2023

प्रसिद्ध पीठ श्री राजगोपाल मंदिर की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक छटा देखने लायक

शास्त्रीय संगीतज्ञों, गायकों व लोक नर्तकों की मनोहारी प्रस्तुतियां दर्शकों-भक्तों को कर रही भावविभोर

अयोध्या। रामनगरी का श्रावण झूलनोत्सव मेला सावन शुक्ल तृतीय से हो गया है। रामनगरी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक छटा देखने लायक है। सावनी फुहारों के बीच मंदिरों में गुंजायमान हो रहे कजरी गीतों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम रामनगरी में उमड़ पड़ा है। अपने प्रभु के झूला बिहार का दृश्य देखने के लिए श्रद्धालु मंदिरों की ओर उन्मुख हो रहे हैं। विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भक्तों के श्रद्धाकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
प्रसिद्ध पीठ श्री राजगोपाल मंदिर में डॉक्टर सर्वेश्वर दास शरद जी के अध्यक्षता में झूलन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। रात्रि सात बजे से 11 बजे तक शास्त्रीय संगीतज्ञों, गायकों व लोक नर्तकों की मनोहारी प्रस्तुतियां दर्शकों-भक्तों को भावविभोर कर रही हैं। स्वर्ण-रजत झूले में बिहार कर रहे श्री युगल सरकार भगवान की अलौकिक छटा का दर्शन कर भक्त धन्य हो रहे हैं। आज झूलहियो पिय तोको, हिय अभिलाख लाख भातिन से है जीवन धन मोको, चंचलता चातुरी चलन, चख चारु चरित अवलोको जैसे कजरी गीतों की धुनें भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। झूलन में एमबी दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें