Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 100 कुण्डीय यज्ञशाला मे विश्वकल्याणार्थ भक्त हवन कुण्ड में डाल रहें आहुतियाँ

बमबम यादव

Sun, Mar 3, 2024

व्यासपीठ से वृन्दावन से पधारे विश्वप्रसिद्ध कथाव्यास कृष्ण चन्द्र शास्त्री के श्रीमुख से हो रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा

अयोध्या।  यज्ञ सम्राट महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं श्रीमज्जगद्गुरु रामानुचार्य डॉ० स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज के संयोजकत्व में विश्वकल्याणार्थ, सरयू जी के गोद में आयोजित किए जा रहे श्री लक्षचण्डी महायज्ञ, श्री लक्षगणपति महायज्ञ एवं श्रीराम यज्ञ में 17 सौ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पाठशालाओं में एक लाख दुर्गासप्तशती पाठ एवं एक लाख गणपत्यथर्वशीर्ष पाठों का कम जारी है। महायज्ञ की 100 कुण्डीय यज्ञशाला मे देश-विदेश से सम्मिलित 100 यजमानों द्वारा पूजन एवं हवन कुण्ड में आहुतियाँ भी प्रदान की जा रही है। इस महायज्ञ की पाठशाला में हो रहे एक लाख दुर्गासप्तशती पाठों के दशांस अर्थात् दस हजार पाठों से हवन कुण्ड में आहुतियाँ दी जाएंगी। महायज्ञ के ज्ञान मण्डपम् में चतुर्वेद सम्मेलन एवं वृन्दावन से पधारे विश्वप्रसिद्ध कथाव्यास कृष्ण चन्द्र शास्त्री जी (ठाकुर जी महाराज) के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया। महायज्ञ के लीला मण्डपम् में अपराह्न 1 बजे से श्रीराम लीला, रात्रिकाल में श्रीकृष्ण लीला एवं माता सरयू जी की आरती का आयोजन भी यज्ञपर्यन्त किया जा रहा है। महायज्ञ स्थल पर निर्मित माता दुर्गा जी का मन्दिर, भगवान श्रीराम जी का मन्दिर एवं सर्वकल्याण महायज्ञ में श्रौत यज्ञ के अन्तर्गत नित्य अन्य-अन्य हो रही इष्टियाँ भी भक्तों की आस्था का केन्द्र बनी हुई है। चतुर्वेद सम्मेलन का शुभारम्भ, काशी से पधारे पूज्य अन्नपूर्णा प्रसाद जी ने गणत्यथर्वशीर्ष पाठ के द्वारा गणपति वन्दना के माध्यम से किया। उसके उपरान्त पूज्य मंगेश पुराणिक जी के द्वारा श्रग्वेद की सांकल शाखा का श्रवण करवाया गया। शारदा श्रृंगेरी पीठ से पधारे आचार्य शिवकुमार शास्त्री जी के द्वारा कृष्ण यजुर्वेद की तैत्तरीय शाखा का श्रवण करवाया गया। उसके उपरान्त काशी से पधारे आचार्य सुनील दीक्षित जी, श्री अनुपम दीक्षित जी, श्री सौरभ जी एवं श्री मृत्युन्जय प्रसाद तिवारी जी के द्वारा शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दनी शाखा का श्रवण करवाया गया। आचार्य श्री सुनील दीक्षित जी ने विगत 22 जनवरी को सम्पन्न हुए, अयोध्या धाम के श्रीरामजन्म भूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम भी सम्पन्न कराया है।यह जानकारी  प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट की संयुक्त सचिव माता चिदानन्दमयी जी ने दिया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, दर्शन गुप्ता, प्रवीन नेमानी, सुनील नेमानी, विकास मित्तल, आंचल मित्तल, गौरव मित्तल, डॉ० जी०सी० पाठक, अनिल अरोड़ा, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती निरुपमा अग्रवाल, श्रीमती आशा कानोडिया, श्रीमती शालिनी बगड़िया, उत्तम बगड़िया, विजय कानोडिया, डूंगर सिंह राठौर, रघुनाथ सिंह, अनिल गर्ग, किरण गर्ग, राजकुमार जिन्दल, राघवेन्द्र मिश्र, सिब्बू मिश्र, इन्दू शुक्ला, राजीव तिवारी, नीति तिवारी, दिनेश मिश्रा, सीताराम बडोनी, गौरीशंकर भारद्वाज, प्रेमाराम चौधरी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें