Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मुख्यमंत्री से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह

बमबम यादव

Tue, Aug 5, 2025
मुख्यमंत्री से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों पर हुई चर्चा अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के चार वर्ष पूर्ण होने पर अब तक कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान धार्मिक महत्व के उन स्थलों और कुंडों की चर्चा की गई, जहां अब तक पर्यटकीय सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई हैं। रोली सिंह ने बताया कि ऐसे स्थलों को सूचीबद्ध कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। चर्चा कर उक्त स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को और गति देने पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेन सड़कों से जोड़ने के निर्देशों के संदर्भ में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अद्यतन स्थिति साझा की। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण अंचलों में सोलर लाइटें लगाए जाने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को सुनियोजित ढंग से क्रियान्वित करने के विषय में मार्गदर्शन किया, जिससे प्रत्येक योजना लक्षित उद्देश्य की पूर्ति करते हुए जनकल्याण की दिशा में सार्थक परिणाम दे सके। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया, मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि जिस प्रकार शहरी क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों को भी रोशन किया जाए। इससे गांवों की सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार आएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें