Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण का दिव्य अभिषेक, श्रृंगार, तुलसी, कमल पुष्प से हुआ अर्चन

बमबम यादव

Sat, Jan 20, 2024

प्रतिष्ठित पीठ श्री अशर्फी भवन में जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज के सानिध्य में मनाया जा रहा रामोत्सव

अशर्फी भवन में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे सभी श्रद्धालु, रामभक्तों लिए भोजन, भंडारा अनवरत रूप से चल रहा

अयोध्या। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन अयोध्यानगरी के मठ-मंदिरों में अभी से ही उत्सव का उल्लास छाने लगा है। चहुंओर महोत्सव का उल्लास चरम पर है। प्रतिष्ठित पीठ श्री अशर्फी भवन में जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज के सानिध्य में रामोत्सव मनाया जा रहा है। जहां विविध अनुष्ठान संचालित हैं। प्रातः काल अशर्फी भवन के आराध्य भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण का दिव्य अभिषेक, श्रृंगार, तुलसी, कमल पुष्प से अर्चन महाराज श्री द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों को मानवता की शिक्षा देने प्रभु मनुष्य रूप में श्रीअवध धाम में अवतरित हुए। हम सभी का बड़ा सौभाग्य है कि प्रभु अपने निज मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। इस भयंकर कलयुग में प्रभु भक्ति ही उत्तम साधन हैं। राम रक्षा स्तोत्र, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, श्रीराम महायज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान की गई। अशर्फी भवन पीठ की ओर से प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि पर्यंत श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे सभी श्रद्धालु, रामभक्तों लिए भोजन, भंडारा अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। भंडारे में श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें