Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दीपावली को लेकर भ्रम में नहीं पड़ें, 31 को होगी दीपावली: सूर्य प्रकाश शरण

बमबम यादव

Sun, Oct 27, 2024
दीपावली को लेकर भ्रम में नहीं पड़ें, 31 को होगी दीपावली: सूर्य प्रकाश शरण कहा, शुभ मुहूर्त दोपहर 1:33 बजे से 03: 04 के मध्य प्रदोष काल में वृष लग्न में शाम 6:11 बजे से 8: 08 के मध्य यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ अयोध्या। दीपावली पूजन को लेकर कुछे अखबारों एवं वाट्एप में भ्रम की स्थिति निर्मित करने की कुचेष्टा की जा रही है। जबकि काशी व अयोध्या के सभी प्रतिष्ठित पंचांगों ने एकरूपता लाते हुए 31 अक्टूबर को दीपावली महालक्ष्मी पूजन दर्शाया गया है। रामनगरी के आचरण पीठ श्री लक्ष्मणकिला के युवा अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने बताया कि दीपावली हर साल अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है इस वर्ष इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी है तिथियों के आगे पीछे होने के करण अधिकांश लोग दिपावली 31 अक्टूबर को तो कुछ लोग 1 नवंबर को बता रहे हैं मंथन के बाद श्री अयोध्या जी के ज्योतिषियों ने वाराणसी के ज्योतिषियों ने एक मत से कहा है कि दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को ही अयोध्या सहित पूरे देश में मनाई जानी चाहिए उनका तर्क है कि दीपावली के लिए प्रदोष व्यापिनी एवं रात्रि में अमावस्या जरूरी होती है यह योग 31 अक्टूबर को ही है। आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के वर्तमान महंत श्री मैथिलीरमण शरण जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य श्री लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्यप्रकाश शरण ने कहा कि 31 अक्टूबर को ही मिल रही प्रदोष व्यापणी अमावस्या इसी दिन मनेगी दीपावली। दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:33 बजे से 03: 04 के मध्य प्रदोष काल में वृष लग्न में शाम 6:11 बजे से 8: 08 के मध्य यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ है महानिशा में मंत्र सिद्धि आदि के लिए सिंह लग्न में रात्रि 12:39 बजे से 2:53 के मध्य में हैं।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें