Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीराम मंदिर के शिखर पर विधि विधान से स्थापित हुआ ध्वज दंड

बमबम यादव

Tue, Apr 29, 2025
श्रीराम मंदिर के शिखर पर विधि विधान से स्थापित हुआ ध्वज दंड
तीन महीने में बनाया गया 42 फिट ऊंचा ध्वज दंड
अयोध्या। वैशाख शुक्ल द्वितीया मंगलवार को प्रातः आठ बजे श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज दंड स्थापित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हिंदी महीने के अनुरूप वैशाख शुक्ल द्वितीया परशुराम जयंती दिन मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया प्रातः 6ः30 बजे प्रारंभ हुई और 8ः00 बजे संपन्न हुई।
इस मौके पर लार्सन एंड टुब्रो व टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर के साथ ध्वज दंड निर्माता गुजरात निवासी भरत भाई, पत्थरों की नक्काशी करने वाले ठेकेदार नरेश मालवीय, पत्थरों के कार्य का सुपरविजन करने वाले चंद्रशेखर सोमपुरा के साथ एक बड़ी टीम मौजूद रही।  160 फीट की ऊंचाई पर शिखर के पास लार्सन एंड टुब्रो व टाटा कंसलटेंसी के इंजीनियर ऊपर चढ़कर मौजूद रहे। दो क्रेन की सहायता से ध्वज दंड को ट्राला के ऊपर से उठाया गया। धीरे-धीरे वर्टिकल खड़ा हुआ। इसके बाद टावर क्रेन के माध्यम से ध्वज दंड को शिखर पर स्थापित कर दिया गया। आने वाले युगों तक यह ध्वज दंड प्रभु श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराता रहेगा और भक्तों को भक्ति-पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। राम मंदिर में स्थापित किया गया 42 फिट ऊंचा ध्वज दंड साढ़े 5 टन के कांस्य से बना है। इसे गुजरात के अहमदाबाद में तीन महीने में बनाया गया था। 161 फिट ऊंचे मंदिर के शिखर पर 42 फिट ऊंचा ध्वज दंड की स्थापना मंगलवार को की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें