Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीताकुंड स्थित जगन्नाथ पैलेस का भव्य उद्घाटन

बमबम यादव

Mon, Apr 14, 2025
सीताकुंड स्थित जगन्नाथ पैलेस का भव्य उद्घाटन
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया शुभारंभ,हुआ विधिवत पूजन अर्चन
अयोध्या तीर्थ ही नहीं सेवा और समर्पण की भूमि है: गिरीशपति त्रिपाठी महापौर
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकट सीता कुंड के पास जगन्नाथ पैलेस होटल का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया गया। होटल का शुभारंभ अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अयोध्या के अनेक संत, महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। होटल के प्रोपराइटर महेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि यह होटल विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सेवा और उनके ठहराव को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाले किसी भी श्रद्धालु को रुकने और दर्शन में कोई कठिनाई न हो। होटल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘वीआईपी रूम’ कम खर्च में उपलब्ध कराए जाएंगे। महेंद्र नाथ दुबे ने यह भी बताया कि अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आता है, तो उसे नि:शुल्क रूम की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर दर्शन के लिए दो वाहनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें मेरे भाइयों, देवेंद्र नाथ दुबे, उपेंद्रनाथ दुबे का भी विशेष सहयोग रहा मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या तीर्थ ही नहीं सेवा और समर्पण की भूमि है। ऐसे प्रयास अयोध्या की गरिमा को और बढ़ाते हैं। जगन्नाथ पैलेस होटल राम नगरी क्षेत्र में स्थित है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक नई और सुलभ ठहराव की जगह बनकर उभर रहा है। इस दौरान आचार्य पंकज पाण्डेय,आचार्य द्वारकानाथ मिश्र, ऋषभ दूबे,दीपक दूबे,सौरभ दूबे,हनुमान प्रसाद शुक्ला,विजय कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें