Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दर्शन भवन मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

बमबम यादव

Fri, Feb 24, 2023

मां सरयू को विधिविधान पूर्वक अर्पित की गई चुनरी

दर्शन भवन में प्राकट्योत्सव का  छलक रहा उल्लास

अयोध्या। जानकीघाट स्थित रामानंद जी का मंदिर दर्शन भवन में प्राकट्योत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से निकलकर सरयू तट पर पहुंची जहां मां सरयू को विधिविधान पूर्वक चुनरी अर्पित की गई।दर्शन भवन में प्राकट्योत्सव का उल्लास छलक रहा है।
प्राकट्योत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को सुबह श्री विश्वनाथ गाै सेवा मंदिर में भक्ताें द्वारा सामूहिक रूप से गाै माता का पूजन-अर्चन किया गया। उसके बाद दर्शन भवन मंदिर से महंत डॉ. ममता शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन में गाजे-बाजे व हाथी-घाेड़ा संग दिव्य और भव्य शाेभायात्रा निकाली गई। जाे पूरी रामनगरी में काैतहूल का विषय बनी रही।  मयूर नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा दी। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू तट पहुंची, जहां मां सरयू को वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य चुनरी अर्पित की गई। अनुष्ठानों की कड़ी में गौ माता का पूजन भी हुआ। संध्याकाल में मंदिर में विराजमान नर्वदेश्वर भगवान की भस्म आरती की गई। देर रात में ठाकुर जी व जानकी जी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। बताया कि प्राकट्योत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। शाेभायात्रा में प्रिया प्रीतम केलिकुंज पीठाधीश्वर महंत रामगाेविंद शरण, शुकदेव दास, विजय कुमार, सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह पटना, राजगाेपाल चाैधरी व मीनाक्षी चाैधरी हैदराबाद, गीता झालानी जयपुर, अमरनाथ पांडेय कुशीनगर, इंदुबाला सिन्हा मुजफ्फरपुर, डॉ. कर्नल सिंह बिहार आदि समेत बड़ी संख्या में संत-महंत, भक्तगण शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें