Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरु हमें सिखाता है सही आदर्शों का पालन करना : अर्जुनद्वाराचार्य

बमबम यादव

Wed, Jul 9, 2025

गुरु हमें सिखाता है सही आदर्शों का पालन करना : अर्जुनद्वाराचार्य

चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के राजमहल बड़ास्थान सहित नगरी के हजारों मंदिरों में मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगल भवन में गुरु पूर्णिमा पर होगा विविध कार्यक्रम अयोध्या। पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा, जिसे हम व्यास पूर्णिमा के भी नाम से जानते हैं। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई दिन गुरुवार को अयोध्या समेत पूरे देश दुनिया में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन सभी शिष्यगण अपने-अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन, वंदन करेंगे। गुरु पूर्णिमा एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुजनों का वन्दन अर्चन करना चाहिए। इससे बहुत ही पुण्य की प्राप्ति होती है और शिवादि देवो का अनुग्रह प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गुरु हमें अज्ञान के अंधकार से बाहर निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं। जीवन में गुरु का महत्व इसलिए भी अधिक है। क्योंकि वे हमें सही आदर्शों का पालन करना सिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से हम अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। गुरु का सम्मान करना और उनकी बातों का पालन करना हर शिष्य का कर्तव्य है। गुरु नाम में ही सम्मान और शिक्षा का भाव होता हैं। इंसान अपने जीवन में सब कुछ कर सकता है। परंतु वो जो कर रहा है, वो काम सही है या नहीं ये जानने की सीख उसे गुरु से मिलती है। एक दूसरे का सम्मान करना और अपने देश से प्रेम करना गुरु से ही सीखने को मिलता है। हर व्यक्ति के जीवन में एक अच्छे गुरु की आवश्यकता होती है। जो हमें अंधकार से निकाल कर उजाले की ओर ले जाता। अर्थात अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ाता है। गुरु एक सच्चा मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक होता है। बिना गुरु के कुछ भी संभव नही है। वही हमें भवसागर पार कराता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें