Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: त्याग, तपस्या, वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे गुरुदेव: महंत गाेविंद दास

बमबम यादव

Tue, Feb 20, 2024

प्रतिष्ठित पीठ श्रीपरमहंस आश्रम के साकेतवासी महंत विष्णुदेव दास महाराज काे संताें ने किया नमन

अयोध्या । अयाेध्याधाम में कटरा माेहल्ला स्थित प्रतिष्ठित पीठ श्रीपरमहंस आश्रम के साकेतवासी महंत विष्णुदेव दास महाराज काे संताें ने नमन किया। महाराजश्री का विगत 7 फरवरी को 95 वर्ष की अवस्था में साकेतवास हाे गया। साेमवार काे उनका तेरहवीं संस्कार रहा। इस अवसर पर संताें ने साकेतवासी महंत के प्रति अपनी भाव पुष्पांजलि अर्पित की। तेरहवीं पर मंदिर में विशाल भंडारा प्रस्तावित रहा, जिसमें काफी संख्या में संत-महंत एवं भक्तगणाें ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीपरमहंस आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत गाेविंद दास महाराज ने कहा कि हमारे गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। जाे भजनानंदी संत हाेने के साथ-साथ गाै और संत सेवी रहे। वह त्याग, तपस्या, वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे। जिनकी गणना विद्वान संताें में हाेती थी। उन्हें विद्वता में महारथ हासिल था। उन्होंने सेवा काे ही अपना धर्म माना। आजीवन सेवा के कार्याें में लगे रहे। जिन्हाेंने मठ का सर्वांगीण विकास किया। गुरूदेव महाराज के बारे में जितना कहा जाए वह कम ही हाेगा। वह अब हमारे बीच में नही हैं। उनकी कमी बहुत ही खल रही है। महाराजश्री की यश और कीर्ति हमेशा हम सबके साथ रहेगी। भविष्य में उस रिक्त स्थान की पूर्ति कभी नही की जा सकती है। अंत में पीठ के वर्तमान ने आए हुए संत-महंताें काे अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार किया। इस माैके पर नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, मानस भवन महंत अर्जुन दास, डाड़िया महंत महंत गिरीश दास, श्रीरामप्रिया कुंज महंत महंत उद्धव शरण, श्रीरामकृृष्ण मंदिर के पीठाधिपति महंत गणेशानंद दास, सरयूकुंज पीठाधीश्वर महंत राममिलन शरण, श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती, हनुमत सदन महंत अवधकिशाेर शरण, सीताराम निवास के आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती, श्रीरामचरित मानस विद्यापीठ महंत कमलादास रामायणी, अयाेध्यानाथ मंदिर महंत भरत प्रपन्नाचार्य, महंत रामलाेचन शरण, स्वामी गयाशरण, प्रियेश दास, संतदास, सूरज दास, आदि संत-महंत, भक्तगण माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें