Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे, संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता था: जटाशंकर दास

बमबम यादव

Sat, Apr 6, 2024

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

अयोध्या। हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने श्रद्धा से याद किया। चरण पादुका मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ठाकुर पहलवान की बरखी। इनका साकेतवास 2018 में हो गया था।  इस मौके पर शनिवार को आश्रम प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में अयोध्यानगरी समेत अन्य प्रांतों से पधारे संत-महंत और विशिष्टजनों ने साकेतवासी महंत के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। ठाकुर पहलवान के शिष्य नागा जटाशंकर दास ने कहा कि उनके गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता था। वह भगवान श्री हनुमानजी के अनन्य उपासक थे। उनकी भगवान श्रीसीताराम व हनुमानजी के प्रति अटूट भक्ति रही है। महाराज श्री गौ एवं संत सेवी रहे। जिन्होंने सेवा को ही अपना धर्म माना। आजीवन सेवा प्रकल्प के कार्यों से जुड़े रहे। गुरूदेव हम लोगों के बीच में नही हैं। लेकिन उनके पुण्य-प्रताप का ही फल है कि मठ में गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया, त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर विशाल भंडारा प्रस्तावित रहा, जिसमें काफी संख्या में संत-महंत तथा भक्तगणों ने प्रसाद पाया। साकेतवासी महंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत रायचरण दास, महंत माधव दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत जनार्दन दास, महंत रामकरन दास, महंत बलराम दास,महंत रामनरेश दास, महंत रामकुमार दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामशंकर दास, महंत नंदराम दास, पहलवान राजेश दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मामा दास, अभिषेक दास,पहलवान मनिराम दास,विराट दास, कल्लू दास,रिंकू दास,उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह, अखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सोनू सिंह,जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें