Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दर्शन भवन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती

बमबम यादव

Thu, Apr 6, 2023

रामानन्दाचार्य जी के मंदिर दर्शन भवन में 108 वैदिक आचार्यों द्धारा सुंदर कांड व नवाह परायण पाठ हुआ

जयंती पर हुआ विशेष पूजन अर्चन, लगा भगवान को भोग

अयोध्या। श्रीहनुमत जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भगवान रामानंदजी का मंदिर दर्शन भवन, जानकीघाट में 108 सुंदरकांड का पाठ किया गया। महोत्सव को दर्शन भवन की वर्तमान पीठाधीश्वर महंत डॉ. ममता शास्त्री ने सानिध्य प्रदान किया। विद्वान वैदिकों द्वारा मंदिर में भगवान के सम्मुख सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। इससे पहले प्रातःकाल कार्यक्रम की यजमान महारानी कुशल राठौर जयपुर, राजस्थान ने बजरंगवली के चित्रपट पर पूजन-अर्चन कर भोग लगाया। उसके बाद हनुमानजी महाराज की महाआरती उतारी। सुंदरकांड पाठ समापन उपरांत साधु-संत व भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। संतों और भक्तगणों ने हनुमत जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर अपना जीवन धन्य बनाया। उत्सव से पूरा मंदिर परिसर आहलादित रहा। साधु-संत एवं भक्तगण महोत्सव में पूरी तरह रमे रहे। जिनके खुशी का कोई ठिकाना नही था। सभी हर्ष व उल्लास से झूम रहे थे। इस अवसर पर दर्शन भवन की वर्तमान पीठाधीश्वर डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मठ में श्रीहनुमत जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।समारोह के अंतर्गत 108 सस्वर सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके अलावा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर में श्रीहनुमत जन्मोत्सव पहली बार मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में सुंदरकांड का पाठ हुआ। आगे से हनुमत जन्मोत्सव प्रतिवर्ष मठ में मनाया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। इसके अलावा रामनगरी के महाराष्ट्रीयन परंपरा के मंदिर कालेराम मंदिर समेत अन्य मठ-मंदिरों में भी हनुमान जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जयंती।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें