Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 25 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही परंपरा, श्रद्धालु

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: एक देश एक चुनाव व एक देश एक कानून लागू हाे: जगद्गुरू परमहंस

बमबम यादव

Tue, Jan 3, 2023

एक देश एक कानून और एक चुनाव को लेकर श्रीरामलला सरकार को दिया जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने पत्र

अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी, रामघाट के पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने 'एक देश एक कानून और एक देश एक चुनाव' काे लेकर श्रीरामलला सरकार के नाम एक पत्र मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को साैंपा। साेमवार काे परमहंसाचार्य रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के रामघाट स्थित आश्रम पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुजारी काे पत्र साैंपा। जगद्गुरू परमहंस की मांगाें का बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने भी समर्थन किया है। रामलला के नाम इस पत्र में इकबाल के भी हस्ताक्षर हैं। इस अवसर पर  मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि परमहंसाचार्य ने रामलला के नाम एक पत्र मुझे समर्पित किया है, जिसमें उनकी मांगे हैं एक देश एक चुनाव और एक देश एक कानून लागू हाे। उनकी मांगे बहुत ही अच्छी हैं, जिनका हम भी समर्थन करते हैं। यह पत्र हम श्रीरामलला सरकार काे समर्पित करेंगे। उनसे निवेदन करेंगे कि पत्र में जाे भी मांगे हैं। वह जल्द से जल्द पूरी हाें। उन्होंने कहा कि परमहंसाचार्य का कार्य बहुत ही सराहनीय है। वह हिंदू राष्ट्र काे लेकर पूरे देश में अलख जगा रहे हैं। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि एक देश एक चुनाव व एक देश एक कानून लागू हाे। इसकाे लेकर उन्होंने रामलला काे पत्र साैंपा है। राष्ट्रहित में उक्त दाेनाें कानून भारत सरकार तत्काल बनाकर लागू करे। ऐसी प्रेरणा व सामर्थ्य भगवान रामलला भारत सरकार काे प्रदान करने की कृपा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र स्वस्थ रहें, दीर्घायु हाें। वह भारत काे हिंदू राष्ट्र व अखंड बनाएं। राष्ट्रहित में काम करते रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें