Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 25 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही परंपरा, श्रद्धालु

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ब्राह्मण सम्मेलन में जुटी भीड़ से गदगद दिखे जितिन प्रसाद

बमबम यादव

Thu, Feb 9, 2023

जिला पंचायत संदस्य अंकित पाण्डेय ने लोक निर्माण मंत्री का किया जोरदार स्वागत


अयोध्या। भरतकुंड मे आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में जुटी भीड़ व स्वागत समारोह से लोक निर्माण मंत्री गदगद दिखे।बुधवार को रामनगरी आए सूबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भरतकुंड  राम जानकी मंदिर पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सम्मेलन की जिम्मेदारी समाजसेवी राजन पांडेय के सुपुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे को दी गई थी। अंकित पांडे ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिक्कू तिवारी के साथ लोक निर्माण मंत्री का स्वागत किया लोक निर्माण मंत्री स्वागत से काफी खुश दिखे और उन्होंने अंकित पांडेय की पीठ  थपथपाते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहां उपस्थित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों से जितिन प्रसाद ने स्वयं वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तथा उसके निवारण के लिए अधिकारियों को त्वरित आदेश दिया। समाजसेवी राजन पांडेय द्वारा वहां आए हजारों लोगों के लिए जलपान की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी  जिसमे सम्मिलित होकर जितिन प्रसाद ने सभी लोगों के साथ बैठकर खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया तथा पुनः आने का वादा भी किया लोक निर्माण मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा की भाजपा के प्रमुख सूची में अयोध्या का नाम है इसलिए अयोध्या का विकास बहुत तेजी से किया जा रहा है।  जितिन प्रसाद जी ने वहा उपस्थित सभी लोगो से एकजुट रहते हुए एक दूसरे के दुख सुख मे शामिल होने की भी अपील की। ब्राह्मण चेतना परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अशोक पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें