Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीएम योगी के कार्यकाल में योग्यता के आधार पर दी गयी नौकरी : कामेश्वर सिंह

बमबम यादव

Thu, Jan 19, 2023

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर जमकर बोल हमला


अयोध्या। गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार करने आये किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने नियुक्तियों को लेकर सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि सपा सरकार में नौकरी के तीन आधार थे। अभ्यर्थी मैनपुरी इटावा का हो, सपा मे किसी का रिश्तेदार हो अथवा यादव हो। मायावती के काल में 95 हजार, अखिलेश के कार्यकाल में 2 लाख 22 हजार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में 2017 से 2022 तक पांच लाख चालीस हजार को नौकरी योग्यता के आधार पर दी गयी। उन्होने बताया कि भाजपा सरकार में भी नकल माफिया, पर्चा आउट गैंग सक्रिय थी। जिसको समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाये गये। कई बार परीक्षाएं निरस्त करायी गयी। इस चुनाव में हमारा लक्ष्य अस्सी प्रतिशत मतों को प्राप्त करना है। जिसके लिए हर बीस मतदाता पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को लगाया गया है। उन्होने बताया कि भाजपा प्रत्याशी 2016 में सपा के एमएलसी थे। इस दौरान सपा सरकार ने न्यू आगरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव को लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया था। देवेन्द्र सिंह द्वारा ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सदन में सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर अपनी तत्समय की अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री का त्यागपत्र मांगा था। इसके बाद उन्होने स्वयं सपा से त्याग पत्र दे दिया।
उन्होने बताया कि देवेन्द्र प्रताप सिंह ने तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण, शिक्षामित्रों का सम्मानजनक समायोजन, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा तकनीकी शिक्षकों के वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा पदोन्नति के लिए सरकार द्वारा नीति बनाने के लिए कई बार सदन में आवाज उठाई है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवान राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से खुद को जोड़कर देख रहा है। युवाओं के बेहतर भविष्य के प्रति सरकार की योजनाएं समर्पित है। स्नातक एमएलसी में भाजपा बड़ी विजय की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर चौपाल का सर्किट हाउस पहुंचने पर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह ने उन्हें रामजन्मभूमि का माडल भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, विपिन सिंह बब्लू ,अंशुमान मित्रा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें