Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: फूल बंगला में विराजे लाल साहब

बमबम यादव

Thu, Jun 20, 2024

ज्येष्ठ की इस तपती गर्मी में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने हेतु फूलबंगला झांकी सजवाते हैं: महंत रामनरेश शरण

अयोध्या।।  निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कनक परिसर स्थित प्रसिद्ध मंदिर श्रीलालसाहेब दरबार में भव्य फूलबंगला झांकी सजाई गई। फूलबंगला झांकी की मनोरमता देखते हुए बन रही थी, जिसमें साधु-संत से लेकर भक्तजन गोता लगाने को आतुर दिखे। महोत्सव को श्रीलालसाहेब दरबार के वर्तमान पीठाधिपति महंत रामनरेश शरण महाराज ने अपना सानिध्य प्रदान किया। झांकी से पूरा मंदिर परिसर आलोकित रहा। दिव्य फूलबंगले में श्रीलालसाहेब सरकार विराज रहे थे, जिनका दर्शन कर संतों और भक्तजनों ने अपना जीवन धन्य बनाया। सायंकाल 6 बजे भगवान श्रीलाल साहेब जू की दिव्य झांकी सजाई गई। सायं साढ़े सात बजे भोग, आरती पूजन पश्चात मंदिर के पट भक्तजनों के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। मंदिर में श्रीयुगल सरकार के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जिसका सिलसिला सायं से शुरू होकर देररात्रि तक चलता रहा। लेकिन भीड़ का तांता टूटने का नाम नहीं ले रहा था। पूरा मंदिर प्रांगण रंग- बिरंगी विद्युत रोशनी से नहाया रहा। मठ के गर्भगृह से लेकर आश्रम परिसर को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया था, जिसकी सुंदरता देखते हुए बन रही थी। रामनगरी के विशिष्ट कलाकारों ने अपने गायन-वादन से उत्सव में चार चांद लगा दिया। कलाकारों ने महोत्सव की शमां बांध दी। इससे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। महंत द्वारा कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया गया। इस अवसर पर श्रीलालसाहेब दरबार के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रामनरेश शरण महाराज ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी पर आश्रम में दिव्य फूलबंगला झांकी सजाई गई। गर्भगृह से लेकर मंदिर प्रांगण सुगंधित पुष्पों से रहा। ज्येष्ठ की इस तपती गर्मी में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने हेतु हम सब अपने-अपने मठों में फूलबंगला झांकी सजवाते हैं, जिससे भगवान कूल-कूल रहें। फूल शीतलता प्रदान करते है, इससे भगवान को ठंडक मिलती और भीषण गर्मी से राहत दिलाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें