Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अशर्फी भवन से दिव्य रथों पर निकली भगवान श्री राम प्रभु की शोभायात्रा

बमबम यादव

Thu, Mar 16, 2023

श्री राम लला भवन रामकृतु स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम छाया उल्लास

आज होगी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कल्याण उत्सव मनाया जाएगा

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन के श्री राम लला भवन रामकृतु स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रातः कालीन सत्र में दाक्षिणात्त् विद्वानों द्वारा आगम पद्धति से मंडप पूजन वैदिक मंत्रों द्वारा चतुर्वेद परायण किया। इसके साथ-साथ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंत्र एवं मूल मंत्र एवं श्री सूक्त पुरुष सूक्त आगम पद्धति द्वारा गौ घृत चरु कमल पुष्प कमल बीज मधु विविध पदार्थों से से यज्ञ कुंड में आहुति डाली गई। दक्षिण से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य जीयर स्वामी श्री रामचंद्र स्वामी  महाराज एवं प्रतिष्ठित भिन्न भिन्न प्रांतों से पधारें आचार्यों द्वारा विविध यज्ञ द्रव्यों से लक्ष्मी नरसिंह महायज्ञ रामलला प्रभु के प्रतिष्ठा महोत्सव में शिखर स्नान दक्षिण से पधारे श्री रामानुजाचार्य रामचंद्र जीयर स्वामी जी महाराज तिरुपति से पधारे भगवान श्री वेंकटेश के मुख्य अर्चक श्री वेणुगोपाल स्वामी श्रीरंगम से पधारे भगवान के मुख्य अर्चक श्री निवासन स्वामी  दक्षिण से पधारे विद्वानों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सायंकाल सत्र में 4 से भगवान श्री राम प्रभु को दिव्य रथ में विराजमान कर अशर्फी भवन से शोभा यात्रा का प्रारंभ हुआ एवं मुख्य मार्ग से नया घाट होते हुए श्री राम लला भवन में प्रभु को आगम पद्धति से रथ से उतारा गया। शोभायात्रा के मध्य मुख्य आकर्षण जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्र जीयर स्वामी जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज एवं तेलंगाना कर्नाटक से पधारे हुए   कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति सुंदर भगवान की झांकियां एवं वेद मंत्र  घोष द्वारा भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। करनूल तेलंगाना से पधारे श्रीमान जनार्दन रेड्डी एमएलए  इस यज्ञ के मुख्य यजमान है। सभी संतों का सम्मान किया उत्तरीय वस्त्र भेंट किए सभी संतो ने अपने मंगलाचरण में भगवान का मंगला नुशासन किया। यज्ञ के मुख्य यजमान जनार्दन रेड्डी विधायक एवं उनके साथ पधारे सभी भक्तजन आनंदित हो गए। कार्यक्रम में शुक्रवार को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी एवं सायंकाल भगवान का कल्याण उत्सव मनाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें