Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हमें कुत्ता बना दिया...

बमबम यादव

Mon, Feb 3, 2025
हमें कुत्ता बना दिया... योगी पर बरसते हुए मंच पर ही रोने लगे सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या। अयोध्या जिले के सांसद अवधेश प्रसाद सोमवार को एक बार फिर सार्वजनिक रूप से फूट-फूटकर रोने लगे। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई आरोप लगाते हुए अवधेश प्रसाद मंच पर ही अखिलेश यादव के सामने रोने लगे। अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या की बेटी की नंगी लाश देखने के बाद उसके अपमान पर रो रहे थे तो योगी बाबा कहते हैं कि नौटंकी कर रहा है। कहते हैं कि लोकसभा चुनाव का बदला लेंगे। किस बात का बदला लेंगे। छह लाख लोगों ने मुझे वोट दिया है। किससे-किससे बदला लेंगे। वहीं, अवधेश प्रसाद के रोने को नौटंकी कहने पर अखिलेश यादव ने भी योगी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग घबराए होते हैं, घिसियाए होते हैं, वही लोग इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अयोध्या में एक दलित युवती की नृशंस तरीके से हुई हत्या को लेकर रविवार को अवधेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाते हुए बेटी की हालत बयां करते-करते फफक-फफक कर रो पड़े थे। इसी के कुछ घंटे बाद सीएम योगी अयोध्या पहुंचे और अवधेश प्रसाद के इसी रोने को नौटंकी बता दिया था। सोमवार को सपा की जनसभा में अखिलेश यादव से पहले लोगों को संबोधित करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि कल योगी बाबा आए थे। मुझे क्या क्या कह गए। कहते हैं कि यहां का सांसद नौटंकी करता है। हम तो बेटी के साथ अपमान पर रो रहे थे। नंगी बेटी को देखा, शरीर पर कपड़ा नहीं था। उसे इस तरह देखर मेरा कलेजा फट गया, मैं रो रहा था।मुख्यमंत्री यहां नौवीं बार आकर रिकॉर्ड बना दिए हैं। इतिहास में यह लिखा जाएगा कि कोई मुख्यमंत्री किसी विधानसभा में नौ-नौ बार आया था। मुख्यमंत्री ने मुझे और क्या-क्या कह दिया है। हमें कुत्ता बना दिया है। कुत्ते की पूंछ बना दिया है। यह कहते हुए अवधेश प्रसाद एक बार फिर रोने लगे। अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार के मंत्रियों पर भी संगीन आरोप लगाए। आरोप लगाया कि मंत्री कहते हैं कि अफसोस यहां के लोगों ने एक दलित को सांसद बनाया है। इससे अयोध्या की गरिमा गिरी है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह दलित समाज का अपमान किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें