Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत बलराम शरण महाराज

बमबम यादव

Sun, Apr 13, 2025
शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत बलराम शरण महाराज
18वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर संतों का हुआ समागम
अयाेध्या। रामनगरी के माता कौशल्या के ऐतिहासिक महल रंग महल के पूर्वाचार्य महंत बलराम शरण को उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के  संतों-महंतों ने उनके चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। मंदिर के वर्तमान महंत राम शरण दास जी महाराज ने अतिथियों को परंपरागत स्वागत कर पीठ की परंपरा के विकास का संकल्प दोहराया।महंत राम शरण दास जी महाराज ने कहा कि रंग महल का श्रीराम और रामायण काल से अभिन्न संबंध है। माता कौशल्या ने यह महल श्रीसीता सहित चारो महारानी को मुंह दिखाई में दिया था। मंदिर के वर्तमान भवन की स्थापना पूज्य स्वामी सरयू शरण जी महाराज ने करीब 350 साल पहले की थी। आज भी उनके पद अयोध्या के मंदिरों की उत्सव की शान है। दशरथ राजमहल बड़ा स्थान के महंत विंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज ने कहा कि महंत बलराम शरण जी श्रीहनुमान के परम भक्त थे। उनकी श्री हनुमान की उपासना विशिष्ट थी। उन्होंने आजीवन साधु, गो और संत सेवा की। रंग महल और उसकी परपंराओं की रक्षा और विकास में उनका खास योगदान है। पीठ के वर्तमान महंत रामशरण दास इस परंपरा को और समृद्ध कर रहे हैं। रसिक पीठाधीश्वर जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण ने कहा कि रंग महल हमेशा से ही भगवान श्रीराम की रसिक भाव से उपासना का प्रमुख केंद्र रहा। आये हुए अतिथियों का स्वागत पुजारी साकेत दास, राहुल दास व छोटू भैया ने किया। पुण्यतिथि पर मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दशरथ महल विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य,लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, बावन मंदिर महंत वैदेहीवल्लभ शरण, मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य,सरपंच रामकुमार दास, हिंद केसरी हरि शंकर दास के उत्तराधिकारी महंत बाबा बलराम दास, गहोई मंदिर के महंत रामलखन शरण,महंत अवधकिशाेर शरण, महंत रामलाेचन शरण, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत संदीप दास, महंत प्रियाशरण, महंत निर्मल शरण, महंत राजीवलाेचन शरण, महंत उत्तम दास, महंत भूषण दास, महंत उद्धव शरण, महंत गणेशानंद, पुजारी रमेश दास, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, विधायक वेद गुप्ता, प्रियेश दास आदि माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें