Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत दयाराम दास जी भजनानंदी संत होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे: राम उजागर दास

बमबम यादव

Tue, Jun 24, 2025
महंत दयाराम दास जी भजनानंदी संत होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे: राम उजागर दास श्रीदयाराम दास मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में मना महंत दयाराम दास महाराज को 26वीं पुण्यतिथि महोत्सव महोत्सव महंत रामानंद दास रामायणी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों मे शुमार श्रीपरमहंस आश्रम, वासुदेवघाट के पूर्वाचार्य महंत दयाराम दास महाराज को 26वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। पुण्यतिथि महोत्सव को परमहंस आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रामानंद दास रामायणी महाराज ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्यक्रम श्रीदयाराम दास मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित रहा। पुण्यतिथि पर सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में अयोध्या धाम के विशिष्ट संत-महंतों और मठ से जुड़े शिष्य-अनुयायियों ने साकेतवासी महंत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संतों ने पूर्वाचार्य के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर परमहंस आश्रम के अधिकारी राम उजागर दास ने बताया कि श्रीदयाराम दास मानस सेवा ट्रस्ट के द्वारा पूर्वाचार्य महंत दयाराम दास महाराज की पुण्यतिथि पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में रामनगरी के सभी संत-महंत सम्मिलित हुए। जिन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मठ में साकेतवासी महंत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संतों द्वारा उन्हें निष्ठा से याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साकेतवासी महंत भजनानंदी संत होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी संत रहे। वह गौ एवं संत सेवी थे। अपने शिष्य अनुयायियों को भी सेवा का पाठ पढ़ाया। सेवा धर्म के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में कई सेवा प्रकल्प के कार्य संचालित हुए। जिनमें बहुत से प्रकल्प आज भी चल रहे हैं। वर्तमान समय में श्रीदयाराम दास मानस सेवा ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र कई अप्रतिम कार्य कर रहा है। अंत में अधिकारी राम उजागर दास महाराज ने पधारे हुए संत-महंतों का स्वागत-सत्कार कर भेंट, विदाई दिया। पुण्यतिथि पर मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत अयोध्या दास, महंत गिरीश दास, महंत भूषण दास, महंत शशिकांत दास, स्वामी छविराम दास, महंत सीताराम दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामलोचन शरण, महंत परशुराम दास, महंत राममिलन दास, महंत पवनकुमार दास, महंत प्रिया शरण, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत श्रीधर दास, महंत गंगा दास, महंत हरिभजन दास, महंत रामनंदन दास आदि संत-महंत एवं मंदिर से जुड़े भक्तगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें