Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं को भगवान का दर्शन कराने के लिए छह एलईडी टीवी लगाई गयी: महंत संजयदास

बमबम यादव

Sun, Mar 3, 2024

कहा, हनुमानगढ़ी का निकास द्वार 30 फिट होगा चौड़ा,मंदिर के आंगन को भी चतुर्दिक 12-12 फिट की चौड़ाई किया जा रहा 

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत श्री हनुमानगढ़ी में निर्वाणी अखाड़ा की ओर से निर्माण कार्य जारी है। धर्म सम्राट

हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास जी महाराज ने इन कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि निकास द्वार को 30 फिट चौड़ाई किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि रामनवमी के पर्व तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंदिर के आंगन को भी चतुर्दिक 12-12 फिट चौड़ाई किया जा रहा है। बताया गया कि इस कार्य के बाद प्रवेश द्वार का भी पुनर्निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल निकास द्वार पर अभी दस लोगों की क्षमता की लिफ्ट लगाई जा रही है।महंत संजयदास ने कहा कि भविष्य में दिव्यांगो एवं वृद्धों के लिए भी पांच लोगों की क्षमता की एक अतिरिक्त लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके पहले हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं को भगवान का दर्शन कराने के लिए छह एलईडी टीवी भी लगाई जा रही है जिसमें चार एलईडी लगाई जा चुकी है। इससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने कहा कि भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से ही अयोध्या जी में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रामभक्तों को कोई समस्या न हो इसको लेकर हनुमानगढ़ी में तमाम व्यवस्था की गई है। इस वार्ता के दौरान महंत संजयदास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें