Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: माँ सरयू की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई

बमबम यादव

Sat, Jun 22, 2024

दिव्य मां सरयू आरती सेवा समिति के अध्यक्ष करतलिया बाबा आश्रम महंत बाल योगी रामदास के तत्वावधान में हुआ महोत्सव

मां सरयू की दिव्य फूल बंगले की झांकी सजाई गई, 5100 बत्ती महाआरती व प्रसाद वितरण हुआ

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में जेष्ठ पूर्णिमा पर माँ सरयू की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई।दिव्य मां सरयू आरती सेवा समिति के अध्यक्ष करतलिया बाबा आश्रम महंत बाल योगी रामदास के तत्वावधान में मां सरयू की दिव्य फूल बंगले की झांकी सजाई गई और 5100 बत्ती महाआरती व प्रसाद वितरण कर पूरे सरयू में अद्वितीय दीपदान किया गया जिसमें पूरा सरयू तट दीपों से रोशन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने मां सरयू की आरती की। कार्यक्रम के संयोजक दिव्य मां सरयू आरती सेवा समिति के अध्यक्ष एवं करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि रामनगरी अयोध्या में आज के दिन मां सरयू का अवतरण हुआ था। पवित्र पावन माँ सरयू की भव्य आरती का बड़ा अद्भुद दृश्य होता है। उन्होंने बताया कि यह उत्सव 4 पीढ़ियों से होता आ रहा है। जिसमें मां सरयू को प्रातः भोग प्रसाद व देर शाम दिव्य आरती होती आ रही है। महंत रामदास कहते है यह करतलिया बाबा सरकार के समय से होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मां सरयू के जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः मा का दुग्धाभिषेक वैदिक आचार्य के देखरेख में किया गया। इस मौके पर श्रीचंद यादव, हरिहर यादव, अखिलेश पाण्डेय, महेंद्र शुक्ला, जगदीश यादव, कृष्णगोपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें