Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति अयोध्या में संपन्न

बमबम यादव

Sun, Feb 11, 2024

100 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लड़ाने का लक्ष्य

2 दिवसीय बैठक में नौ राज्यों के प्रतिनिधि और सभी प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी रहें मौजूद

अयोध्या। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक गहोई धर्मशाला लक्ष्मण घाट अयोध्या में दिनांक 10 और 11 फरवरी को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जस्सल ने की। बैठक में नौ राज्यों के प्रतिनिधि और सभी प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक संचालन अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी ने किया। त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए हैं, नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार हेतु नए पदाधिकारियों को पद ग्रहण कराया गया। पार्टी के संरक्षक स्वामी राम मोहन दास ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि लोकसभा की लगभग सौ लोकसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाए। राम मंदिर के निर्माण पर हम सभी खुश अवश्य हैं लेकिन जिस प्रकार से राजनीतिक माहौल बनाकर समाज को ही खंड-खंड में कर दिया गया है, हम इसके विरोधी हैं। अब देश में भाजपाई हिंदू और कांग्रेसी हिंदू, सपाई, बसपाई हिंदू हो गए हैं। यह बड़ी विकट स्थिति बनी है। इस संबंध में मार्च में एक बैठक पुनः अयोध्या में की जाएगी। पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय भी लक्ष्मण घाट, अयोध्या में स्थापित किया गया है। जल्द ही एक बड़ा जन आंदोलन भी अयोध्या से आरंभ किया जायेगा जिसकी रणनीति तैयार हो रही है। अंतिम दिवस पर अयोध्या निवासी श्री संतोष दुबे को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उनका सम्मान पार्टी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में श्री रविंद्र बेहरा, कौशलेंद्र नारायण, के एल शर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक श्री नरेंद्र शर्मा, सतीश तिवारी, हरि महतो, स्वामी हरि नारायण, राजीव कुमार सिंह, आदि सभी कार्यसमिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें