Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: करतलिया बाबा आश्रम में नव निर्वाचित सांसद का हुआ जोरदार स्वागत

बमबम यादव

Wed, Jun 19, 2024

राम की मर्यादा को तोड़ने का कार्य भाजपा ने किया,यही कारण है असली राम भक्त जीत गए: अवधेश प्रसाद

अयोध्या के नागरिकों ने न्याय किया है और योगी और मोदी हराया है: तेजनारायण

अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के मां सरयू के पावन तट पर स्थित सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम में, आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज के संयोजन में अयोध्या की धरती से फैजाबाद लोकसभा से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन का संतो महंतों ने किया भव्य स्वागत। बाल योगी महंत रामदास के नेतृत्व में महंत अंगद दास के साथ सौकड़ों संत महंतो ने 101 किलो के पुष्प की माला पहनाया और रामनामा ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए महंत रामदास महाराज ने कहा कि आज से लगभग 6 महीने पहले जब अवधेश प्रसाद जी विधायक थे उसे समय भी संतों की समस्या मेरी एक सूचना पर हल कर देते थे अब सांसद हो गए हैं तो हम अयोध्या के संतों की यही इच्छा है कि अयोध्या के संतो व्यापारियों और यहां के वासियों की जो भी समस्या हो उसको तत्काल दूर करें और अब वह उसे संसद के सदस्य हैं जहां से नियम कानून बनते हैं तो निश्चित ही हम लोगों की यही आशा है कि वह अयोध्या की समस्या संसद में रखेंगे और इसको विश्व पटल पर स्थापित करेंगे। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि अयोध्या ना हारी है न कभी हारेगी यहां के नागरिकों ने न्याय किया है और योगी और मोदी हराया है। उन्होंने कहा कि जिसके दिमाग कचरा भरा है उन्हें अयोध्या आने की जरूरत नहीं है। प्रभुश्री राम श्री भाव के भूखे हैं, जिसका भाव अच्छा था उसे अपना आशीर्वाद दिए। उन्होंने कहा की 27 में हमारी सरकार बनी तो व्यापारियों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि श्री राम की मर्यादा को तोड़ने का कार्य भाजपा ने किया था, यही कारण है की असली राम भक्त जीत गए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम की अयोध्या को उजाड़ा राम जी ने अयोध्या से उन्हें उजाड़ दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के मतदान का असर है कि आज विश्व में लोग अयोध्या की चर्चा कर रहे हैं मैं विश्वास दिलाता हूं कि अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य करूंगा और जो लोग अयोध्या के लोगों को गलत साबित कर रहे हैं उनसे कहना चाहता हूं की अयोध्या के लोगों ने भाजपा की विचारधारा को हराया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी संतो महंतों अयोध्या के नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे प्रभु श्री राम की जन्मस्थली के सेवा का अवसर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बलराम यादव ने किया। इस अवसर पर महंत अनिल मिश्रा,महंत अंगद दास, महंत कन्हैया दास, महंत मनोज दास, महंत किशोरी दास, महंत हरीश दास, महंत रामचरण दास, महंत राधेश्याम दास, शिवम शास्त्री, संजय कुमार कपूर, सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अमित प्रसाद,पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव सोनू, पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद महेंद्र शुक्ला, शशांक शुक्ल, अखिलेश पांडे, जगदीश यादव ननकू यादव आशू यादव, अजय मिश्रा, बाबू चंद्रशेरा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें