Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक दक्षता का प्रमाण है: रामानुजाचार्य

बमबम यादव

Thu, May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक दक्षता का प्रमाण है: रामानुजाचार्य
रामलला सदन देवस्थानम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी, लगाए भारत माता की जय के नारे
अयोध्या। देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रामलला सदन देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज ने सोमवार को रामलला सदन देवस्थानम  मंदिर में मिठाइयां बाट खुशी का इजहार किया, पूरे मंदिर में उत्सव का माहौल बनाया। रामलला सदन देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज मिठाई बांटकर सेना के शौर्य व साहस को सलाम किया तथा पूरे जोश के साथ “भारत माता की जय“, “वंदे मातरम्“ और “जय हिन्द“ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक दक्षता का प्रमाण है। हमारे जवानों ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब देकर यह सिद्ध कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के प्रति एकदम सजग और सक्षम है।“ जगद्गुरु जी ने कहा, “यह अभियान हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी जवानों के साहस, संयम और समर्पण को नमन करते हैं। इस मौके पर सिब्बू मिश्रा, अप्पू मिश्रा मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें