Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राममंदिर निर्माण से हिंदू, मुस्लिम, सिख, बाैद्ध, रविदास, कबीर समेत सभी पंथ के लाेग खुश: इंद्रेश

बमबम यादव

Wed, Feb 28, 2024

कबीर मठ जियनपुर के महंत उमाशंकर दास की अगुवाई में आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संरक्षक इंद्रेश कुमार का हुआ भव्य स्वागत 

अयाेध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि जाकर रामलला का दर्शन किया। कबीर मठ जियनपुर के महंत उमाशंकर दास की अगुवाई में इंद्रेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मंगलवार को चूड़ामड़ि चाैराहे से झंडी दिखाकर सद्भावना यात्रा काे श्रीरामजन्मभूमि के लिए रवाना किया। सद्भावना यात्रा में हिंदू, मुस्लिम, कबीर पंथ के सैंकड़ाें अनुयायी शामिल रहे। यात्रा पूरी करने के बाद सभी ने एक साथ नूतन मंदिर में विराजमान श्रीरामलला सरकार का दर्शन किया। इस अवसर आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि सद्भावना यात्रा काे हमने झंडी दिखाकर रवाना किया है। यात्रा में शामिल सभी ने रामलला का दर्शन किया। देश में आपसी-भाईचारा, सद्भावना बना हुआ है। प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया और उसमें रामलला विराजमान भी हाे गए है। राममंदिर निर्माण से हिंदू, मुस्लिम, सिख, बाैद्ध, रविदास, कबीर आदि समेत सभी पंथ के लाेग खुश हैं। राष्ट्र उन्नति की ओर अग्रसर है। कबीर मठ जियनपुर के महंत उमाशंकर दास ने कहा कि सद्भावना यात्रा में शामिल सभी लाेगाें ने जय श्रीराम के उद्घाेष संग रामलला का दर्शन किया। यात्रा इंद्रेशजी संरक्षण में निकाली गई, जिसमें भारतीय सद्भावना मंच, शाह मलंग प्रकाेष्ठ, समाजिक मुस्लिम, कबीर पंथ के सैंकड़ो लाेग सम्मिलित हुए। सद्भावना यात्रा में ठाकुर राजा रईस, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत प्रभारी डॉ. अनिल सिंह, महंत विवेक साहेब कबीर आश्रम बहराइच, महंत केशव साहेब कबीर आश्रम महाेबरा भीटा, जियनपुर कबीर मठ के मंत्री संत विवेक ब्रह्मचारी, रामप्रकाश साहेब, रामअभिलाष वर्मा, प्राचार्य निर्मल कुमार वर्मा, अजीत यादव, मुलायम यादव, डॉ. अनूप जायसवाल आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें